गंगा के सहारे उपचुनाव की वैतरणी पार करने में जुटी कांग्रेस !

27 विधानसभा सीटों पर घर-घर गंगा जल बांटेगी कांग्रेस

विकास सिंह
शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (14:40 IST)
मध्यप्रदेश उपचुनाव की सियासी जंग में अब गंगाजल की एंट्री हो गई है। उपचुनाव से पहले कांग्रेस सभी 27 विधानसभा सीटों पर घर-घर गंगा जल बांटने का अभियान शुरु करने जा रही है। गंगा जल बांटने के पीछे कांग्रेस का निशाना पार्टी से बगावत कर भाजपा के साथ जाने वाले नेता है।

अभियान के जरिए कांग्रेस, भाजपा की खरीद फरोख्त की सियासत को जनता के बीच बेनकाब करने की रणनीति पर काम कर ही है। गंगा जल बांटने के पीछे पार्टी की रणनीति लोगों की सहानुभूति हासिल कर पार्टी को सियासी माइलेज दिलाना है।
 
शुद्ध के लिए युद्ध नाम से चलने वाले इस सियासी अभियान में पार्टी घर-घर जाकर आधा लीटर गंगाजल बांटेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि कांग्रेस सच्चाई के साथ खड़ी है और गंदी राजनीति करने वाले ऐसे हर व्यक्ति को सबक सिखाना है और वोटरों को इस गंदगी से दूर रखने के हर संभव प्रयास करना है।  
ALSO READ: मध्यप्रदेश के उपचुनाव में रामजी किसका करेंगे बेड़ा पार ?
वहीं शुद्धिकरण की इस सियासत पर अब सियासी पारा गरम हो गया है। भाजपा की ओर से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को स्वयं का शुद्धिकरण अभियान चलाकर आत्मशुद्धि करना चाहिए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा मध्यप्रदेश की जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आने और फिर सारे वादे भूल जाने का पाप  का शुद्धिकरण भी तो ज़रूरी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख