Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मप्र में सरकार बदलते ही ई-टेंडरिंग घोटाले की जांच शुरू, दर्ज हो सकती है FIR

Advertiesment
हमें फॉलो करें Madhya Pradesh
भोपाल , मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (18:34 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकार बदलते ही ई-टेंडरिंग घोटाले की जांच ने जोर पकड़ लिया है। खबर है कि इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है। फिलहाल इसकी जांच EOW द्वारा की जा रही है।
 
बताया है कि इस मामले में 300 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इसमें सभी 9 टेंडर शिवराज सरकार द्वारा रद्द कर दिए गए थे। जानकारी के मुताबिक दिसंबर के पहले हफ्ते में सीईआरटी यानी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने 11 हार्डडिस्क में MPSEDC से डाटा ज़ब्त किया था। जांच के दायरे में प्रदेश के कई अफसर और कर्मचारी हैं।
 
जानकारी के मुताबिक EOW ने CERT से जांच करने का आग्रह किया था। CERT राष्ट्रीय स्तर पर कंप्यूटर और तकनीकी जांच के लिए नोडल जांच एजेंसी है, जो केंद्र सरकार के अधीन काम करती है।
 
कांग्रेस का आरोप : इस मामले में कांग्रेस का आरोप है कि घोटाला करीब 40 हजार करोड़ से ज्यादा का है। कांग्रेस के मुताबिक जिसने भी यह घोटाला किया है, उससे वसूली भी की जानी चाहिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, बंद नहीं होंगे सार्वजनिक बैंकों के एटीएम