Publish Date: Fri, 21 Oct 2022 (12:26 IST)
Updated Date: Fri, 21 Oct 2022 (12:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवाली पर राज्य के कर्मचारियों को तोहफा दिया है और उन्होंने घोषणा की है कि इस माह का वेतन दीपावली से पहले दे दिया जाएगा। इस विषय में कर्मचारी संगठनों ने भी इसे लेकर मांग की थी। अब सभी कोषालयों को आदेश जारी कर दिए जाएंगे और 24 अक्टूबर से पहले कर्मचारियों के अकाउंट में वेतन अंतरित हो जाएगा।
शिवराज ने इसकी घोषणा करते हुए ट्वीट किया कि 'दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। सभी कर्मचारी साथियों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।' कर्मचारी संघ ने भी मांग की थी कि दीपावली से पहले वेतन जारी कर दिया जाए।
Edited by: Ravindra Gupta