Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फर्जी नाम से दिल्ली में रह रही चीनी महिला गिरफ्तार, भारत विरोधी गतिविधियों में थी शामिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें chinese woman
, शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 (11:50 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने फर्जी नाम से भारत में रहने और कथित रूप से 'राष्ट्र विरोधी गतिविधियों' में शामिल होने के आरोप में एक चीनी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान काई रूओ के रूप में हुई है और वह चीन के हैनान प्रांत की रहने वाली है।
 
दिल्ली पुलिस के अनुसार, काई रूओ एक नेपाली नागरिक के तौर पर भारत में रह रही थी और उसे उत्तरी दिल्ली के मजनूं का टीला से हिरासत में लिया गया।
 
पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान उसके पास से डोलमा लामा के नाम से एक नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र बरामद किया गया। हालांकि, जब क्षेत्रीय विदेशी पंजीकरण कार्यालय से पूछताछ की गई, तो पता चला कि वह एक चीनी नागरिक है और 2019 में भारत आई थी।
 
दिल्ली पुलिस के अनुसार, महिला को यह जानकारी मिलने के बाद मजनूं का टीला से हिरासत में ले लिया गया कि वह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल है और भारत में नेपाली नागरिक के रूप में रह रही है।
 
पुलिस ने कहा कि 17 अक्टूबर को उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी, 419 , 420, 467 व अन्य संबंधित धाराओं और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एशियाई बाजारों के मिलेजुले संकेतों से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 327 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही तेजी