Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 (15:39 IST)
Updated Date: Fri, 15 Mar 2024 (15:49 IST)
Madhya Pradesh news : मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने शुक्रवार को कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया। राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 से बढ़कर 46 फीसदी हो गया।
लोकसभा चुनाव से पहले सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कर्मचारी लंबे समय से कर्मचारी भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में 4% वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इस वृद्धि के उपरांत महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई, 2023 से कुल 46% हो जाएगी। इसका लाभ 1 मार्च, 2024 (भुगतान अप्रैल, 2024) से मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 50 प्रतिशत कर दिया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें