Hanuman Chalisa

गुना में पुलिसिया कहर का शिकार हुए दलित किसान की मां से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की बात,हरसंभव मदद का दिया भरोसा

किसान दंपत्ति की पिटाई मामले में 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

विकास सिंह
गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (21:57 IST)
गुना में दलित किसान पर पुलिस बर्बरता से विपक्ष के आरोपों से घिरी सरकार और भाजपा अब पूरी तरह डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया गुरुवार को अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार का हालचाल जाना और परिजनों से बात की। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने पीड़ित किसान की मां से भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की फोन पर बात भी कराई। 
 
पीड़ित किसान की मां से फोन पर बातचीत में भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हर संभव सहायता और मदद देने का आश्वासन देते हुए कहा कि उन्हें घटना का सुनकर बहुत दुख हुआ हैं और अब बिल्कुल भी चिंता मत करना। घटना के बारे में सुनते ही मुख्यमंत्री से बात करके एसपी और कलेक्टर का मैंने ट्रांसफर करवाया और जितने भी दोषी पुलिसकर्मी है उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई  करवाएंगे।

बातचीत के दौरान पीड़ित महिला ने जब कहा कि उल्टा मुकदमा उन पर ही कायम कर दिया गया है,इस पर सिंधिया ने केवल नहीं- नहीं बिल्कुल नहीं होगा हम लोग सब देख लेंगे, मैं बोल रहा हूं कि चिंता नहीं करना, मैं सब इंतजाम करा दूंगा। इस दौरान पीड़ित की मां ने अपने बेटे के लिए घर का खर्च चलाने की लिए कुछ जमीन देने की मांग की जिस पर  सिंधिया ने भरोसा जताते हुए कहा कि जो भी मदद हो सकेगी वह वह करवाएंगे। 

पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज–वहीं दूसरी दलित किसान से बर्बरता के मामले में एक एसआई समेत छह पुलिसकर्मियों को संस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में दो महिला आरक्षक भी शामिल है। वहीं दलित किसान की बेरहमी से पिटाई मामले में मानवअधिकार आयोग ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

अगला लेख