मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्रियों के नाम फाइनल, आज ये विधायक लेंगे शपथ

विशेष प्रतिनिधि
मंगलवार, 25 दिसंबर 2018 (12:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में टीम कमलनाथ के मंत्रियों के नाम फाइनल हो गए हैं। कमलनाथ कैबिनेट के मंत्री आज दोपहर 3 बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे।
 
कमलनाथ मंत्रिमंडल में जातिगत संतुलन और लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्रीय संतुलन का तालमेल देखने को मिलेगा। वेबदुनिया ने सबसे पहले जिन विधायकों के मंत्री बनने की खबर अपने पाठकों को बताई वे सभी विधायक राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे।
 
वेबदुनिया पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का मंत्रिमंडल 
 
डॉक्टर गोविंद सिंह : कांग्रेस के सीनियर नेता और लहार से सातवीं बार विधायक चुनकर आए गोविंद सिंह कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रहे गोविंद को किसी बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाएगी। गोविंद सिंह कांग्रेस के उन दिग्गज नेताओं में शामिल है जो दिग्विजय सरकार में भी मंत्री रहे हैं।
 
 
बाला बच्चन : राजपुर से कांग्रेस से सीनियर विधायक बाला बच्चन भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। बाला बच्चन की वरिष्ठता को देखते हुए उनको अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलना तय मानी जा रही है। बाला बच्चन दिग्विजय सिंह सरकार में भी मंत्री थे।
 
सज्जन सिंह वर्मा : कमलनाथ के काफी करीबी माने जाने वाले पूर्व सांसद और इस बार विधानसभा में सोनकच्छ से विधायक चुनकर पहुंचे  सज्जन सिंह वर्मा भी सरकार में कैबिनेट मंत्री की बनेंगे। सज्जन सिंह वर्मा दिग्विजय सरकार में नगरीय प्रशासन जैसे महत्त्वपूर्ण विभाग का कामकाज संभाल चुके हैं। इस बार भी सज्जन सिंह वर्मा को नगरीय प्रशासन जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। 
 
विजयलक्ष्मी साधौ : महेश्वर से विधायक बनकर विधानसभा पहुंचीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विजयलक्ष्मी साधौ का भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेगी। दिग्विजय सिंह सरकार में भी विजयलक्ष्मी साधौ मंत्री थीं। 
 
आरिफ अकील : कांग्रेस का अल्पसंख्यक चेहरा माने जाने वाले और एक बार फिर भोपाल उत्तर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे आरिफ अकील कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह सरकार में अल्पसंख्यक मंत्रालय का कामकाज संभाल चुके आरिफ अकील को इस बार भी अल्पसंख्यक मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
 
कमलेश्वर पटेल : कमलनाथ सरकार में कमलेश्वर पटेल भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। कमलेश्वर पटेल को कमलनाथ सरकार में अहम मंत्रालय मिलना तय माना जा रहा है।
 

जीतू पटवारी : कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और राऊ से फिर लगातार दूसरी बार कांग्रेस विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे जीतू पटवारी कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं। जीतू पटवारी को भी अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है। 
 
जयवर्धन सिंह : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बेटे राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह भी कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं।
 
बृजेंद्रसिंह : पृथ्वीपुर से वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और पार्टी के बड़े नेता बृजेंद्र सिंह भी कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं। बृजेंद्र सिंह को अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है।
 
तुलसी सिलावट : इंदौर की सांवेर सीट से विधायक चुने गए तुलसी सिलावट भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। तुलसी सिलावट को कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफी करीबी माना जाता है।
 
 
गोविंद राजपूत : सुरखी से कांग्रेस विधायक और पार्टी के बड़े नेता गोविंद राजपूत भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। 
लखन घनघोरिया : जबलपुर पूर्व से कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे।
 
इमरती देवी : कांग्रेस की महिला विधायक इमारती देवी भी कांग्रेस की नई सरकार में मंत्री बनने जा रही हैं।
 
पीसी शर्मा : भोपाल दक्षिण पश्चिम से मंत्री उमाशंकर गुप्ता को हराकर विधायक चुने गए पीसी शर्मा भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। पीसी शर्मा को अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

 
तरुण भनोट : जबलपुर से कांग्रेस विधायक तरुण भनोट भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
 
हुकुम सिंह कराड़ा : कांग्रेस के सीनियर नेता हुकुम सिंह कराड़ा का नाम भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। हुकुम सिंह कराड़ा दिग्विजय सरकार में ऊर्जा मंत्रालय का कामकाज संभाल चुके हैं। इस बार भी अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाएगी।
 
लाखन सिंह यादव : ग्वालियर चंबल में कांग्रेस के बड़े नेता और भितरवार से लगातार चौथी बार विधायक चुने गए लाखन सिंह यादव भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

 
ओमकार सिंह मरकाम : पार्टी का आदिवासी चेहरा और डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
 
सुखदेव पांसे : मुलताई से कांग्रेस विधायक और कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले सुखदेव पांसे भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
 
प्रभुराम चौधरी : कांग्रेस के बड़े नेता और चुनाव में सांची से मंत्री गौरीशंकर शेजवार के बेटे को हराने वाले प्रभुराम चौधरी भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
 
हर्ष यादव : सागर के देवरी से कांग्रेस विधायक हर्ष यादव भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
 
सचिन यादव : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के भाई सचिन यादव भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
 
सुरेंद्र सिंह बघेल : कुक्षी से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल भी कमलनाथ सरकार में मंत्री बनाए जा रहे हैं।
 
उमंग सिंघार : कांग्रेस के सीनियर नेता और तीसरी बार गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार को भी मंत्री बनाया जा रहा है।
 
प्रद्युम्न सिंह : चुनाव में कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया को हराने वाले प्रद्युम्न सिंह भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।
 
महेंद्र सिंह सिसौदिया : सिंधिया समर्थक माने जाने वाले बमौरी से विधायक चुने गए हैं।
 
प्रदीप जायसवाल : कमलनाथ कैबिनेट में एकमात्र निर्दलीय विधायक जो मंत्री बनने जा रहे हैं। कांग्रेस से बागी होकर चुनाव मैदान नें उतरे प्रदीय जायसवाल कमलनाथ समर्थक माने जाते हैं।

 
प्रियवत सिंह : खिलचीपुर से कांग्रेस विधायक और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के भतीजे प्रियवत सिंह भी मंत्री बनाए जा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख