Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MP BJP की कमान संभालते ही वीडी शर्मा की हुंकार, विचारों पर प्रहार कर रही कमलनाथ सरकार को उखाड़ फेंकेगे

हमें फॉलो करें MP BJP की कमान संभालते ही वीडी शर्मा की हुंकार, विचारों पर प्रहार कर रही कमलनाथ सरकार को उखाड़ फेंकेगे
webdunia

विकास सिंह

, सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (22:00 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक भव्य समारोह में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। अपने पहले अध्यक्षीय भाषण में ही नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान भाजपा कार्यकर्ताओं से किया। 
 
वीडी शर्मा ने कहा कि आज कमलनाथ सरकार न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है बल्कि भाजपा के विचारों पर प्रहार और आघात कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि झूठ और छल से बनी सरकार को वह भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रदेश से उखाड़ फेंकेगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की सब मिलकर प्रदेश में पार्टी का नेतृत्व करें और सभी कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर हमारे विचारों पर प्रहार करने वाली कमलनाथ सरकार का सामना करें। उन्होंने कहा कि जब हम सब मिलकर सड़क पर उतरेंगे, तो झूठ और छल के सहारे बनी यह सरकार टिक नहीं पाएगी। 
webdunia
वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा एक सिस्टम, एक पद्धति पर काम करती है, जो वैज्ञानिक पद्धति है। इसलिए इस पद्धति पर चलने वाला संगठन कभी पीछे नहीं रह सकता।

उन्होंने कहा कि पार्टी में पद बदलते रहते हैं, लेकिन इसके मूल में कार्यकर्ता ही है। मैं यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जो काम पार्टी पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह ने दिया है, वो काम एक इंच भी पीछे नहीं हटेगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Vodafone करेगा दूरसंचार विभाग को 2500 करोड़ रुपए का भुगतान