मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का इन महिलाओं को ही मिलेगा फायदा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

23 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ, 15 मार्च से भरे जाएंगे आवेदन

विकास सिंह
शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (16:27 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को शिवराज कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने आज खुद लाड़ली बहना योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में 23 साल से उम्र से अधिक की महिलाओं को योजना के तहत 1000 रूपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में किसी भी वर्ग किसी भी जाति से कि बहन हो उसे योजना का लाभ मिलेगा। इसके साथ 60 साल से उपर की महिलाओं को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन योजना की राशि 1000 रुपए की जाएगी। अभी वृद्धावस्था पेंशन में 600 रुपए की राशि मिलती है।

लाड़ली बहना योजना को कैबिनेट की मंजूरी-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक मेंं लाड़ली बहना योजना को मंंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट के फैसले की जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देते हुए कहा कि मध्यमवर्गीय और गरीब वर्ग की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने लाड़ली बहना योजना बनाई है। प्रदेश की सभी वर्ग और जाति की महिलाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार रुपया हर महीन दिया  जाएगा। 

15 मार्च से भरे जाएंगे आवेदन-मुख्यमंत्री ने आज कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को प्रदेश में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। वहीं होली और रंग पंचमी के बाद 15 मार्च से पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के लिए आवेदन बहुत सरल है और लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरने की प्रक्रिया सरल होगी। इसके लिए बहनों को कहीं नहीं जाना है। उनके गांव में ही आवेदन भरवाने के लिए टीम आएगी। फार्म भरवाने में सहायता के लिए प्रशासनिक कर्मचारी के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहजता और आसानी से बहने अपना आवेदन भर सकें इसकी पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए गांव और वॉर्ड में शिविर लगाकर कर्मचारी आकर महिलाओं से आसान फॉर्म भरवाएंगे। जैसे महिला का नाम, पति का नाम, निवास स्थान और आमदनी (वार्षिक आय) कितनी जैसे कॉलम होंगे। वार्षिक आय के बारे में महिलाओं को अलग से एफिडिवेट बनाने की जरूरत नहीं होगी।

इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ- लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदेश के एक करोड़ से अधिक इन महिलाओं को मिलने का अनुमान है।
-23 वर्ष से अधिक की उम्र की महिलाओं को मिलेगा लाभ
-सभी वर्ग की गरीब महिलाएं (सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति) योजना के लिए होगी पात्र
-वह गरीब महिला जिनकी आमदनी 2.5 लाख रुपए सालाना है।
-5 एकड़ तक के किसान परिवार में शामिल महिलाएं।
-वह महिलाएं जिनका परिवार इनकम टैक्स नहीं देता है।
-ऐसी महिलाएं जो गरीब और निम्म मध्यमवर्गीय परिवार से है।

जून से आएगा खाते में पैसा- 5 मार्च से मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरु की जाएंगी। मार्च और अप्रैल में आवेदन भरे जाएंगे और मई में आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी और जून से महिलाओं के खाते में पैसा आना शुरु हो जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के खाते में लाड़ली बहना योजना का पैसा आ जाएगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेघालय पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड, केस से जुड़े बड़े अपडेट

शांति वार्ता के बीच रूस का यूक्रेन पर एक रात में सबसे भीषण हमला, 500 ड्रोनों से की बमबारी

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान टली, अब 11 जून को होगी Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग, जानिए क्या है कारण

फिर बातचीत के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत की दोटूक, सिंधु जल संधि पर नहीं होगी कोई बात

Chardham Yatra : दुर्घटनाओं के बाद DGCA ने उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवाओं के ऑडिट का दिया आदेश

अगला लेख