‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ के लिए आज पहली बार पेश होगा डिजिटल बजट, कई लोकलुभावन ऐलान संभव

वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा टेबलेट पर पढ़ेंगे बजट भाषण

विकास सिंह
मंगलवार, 2 मार्च 2021 (10:06 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश का साल 2021-22 का बजट आज पेश होने जा रहा है। आज सुबह 11 बजे सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा साल 2021-22 का बजट पेश करेंगे। इस बार का बजट 2 लाख 40 हजार करोड़ रु का होना अनुमानित है।
 
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज वर्ष 2021-22 का डिजिटल बजट विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही बजट से संबंधित एप की लाँचिंग भी की जायेगी। इस एप के माध्यम से आमजन मध्यप्रदेश के बजट की जानकारी अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आप लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=gov.mp.mapit.dairy और https://apps.apple.com/in/app/mp-govt-diary/id1546818997 पर क्लिक कर एप को डाउनलोड कर सकते है।
ALSO READ: किसानों और हेल्थ सेक्टर पर फोकस रहेगा मध्यप्रदेश का बजट,‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ की दिखेगी झलक
आज सदन में पेश होने वाला बजट ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ पर खासा फोकस रहेगा। सदन में बजट पेश  होने से पहले खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है बजट आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को बनाने वाला होगा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के मिशन को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ का जो रोडमैप प्रस्तुत किया था उसको हासिल करने के लिए सरकार बजट में अलग से बड़ा प्रावधान करने जा रही है।
 
इसके साथ मंगलवार को सदन में पेश होने वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में शिवराज सरकार स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र पर खासा फोकस कर सकती है। नगरीय निकाय चुनाव को  देखते हुए आर्थिक तंगी से जूझ रही प्रदेश सरकार बजट में जनता पर ना तो कोई नया टैक्स लगने जा रही है और ना ही जनता को कोई बड़ी राहत देने के आसार है। बजट में किसी नई योजना के एलान की जगह सरकार पहले से चली आ रही योजनाओं को पूरा करने का  लक्ष्य रख सकती है।
 
इसके साथ बजट में कोरोना वैक्सीनेशन पर होने वाले खर्च के लिए अलग से राशि का प्रावधान किया जाएगा। आगामी दिनों में होने वाले नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव को देखते हुए सरकार बजट में कुछ लोकलुभावनी घोषणाएं भी कर सकती है। सरकार बजट में कर्मचारियों के लिए 2020 और 2021 की वेतन वृद्धि देने की घोषणा करने के साथ कर्मचारियों को 25 पीसदी डीए दिए दिए जाने की घोषणा भी कर सकती है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

अगला लेख