Hanuman Chalisa

महाकाल मंदिर मामले में बड़ा एक्शन, संदीप सोनी को हटाया

मृणाल मीना को मंदिर का प्रभार सौंपा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (09:35 IST)
Mahakal Mandir Ujjain: उज्जैन में महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir) के गर्भगृह में धुलेंडी पर भस्म आरती (Bhasma Aarti) के दौरान लगी आग के मामले में मजिस्ट्रियल (magisterial) जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि केमिकलयुक्त तथा अधिक मात्रा में गुलाल (gulal) से आग लगी थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि घटना के समय मंदिर में तैनात सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों, प्रोटोकाल कर्मियों, अधिकारियों और कुछ पुजारियों ने अपनी जिम्मेदारी की अनदेखी की।

ALSO READ: महाकाल मंदिर में इस कारण भभकी थी आग, जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा
 
जांच-रिपोर्ट में किसी के नाम का उल्लेख नहीं: रिपोर्ट में कहा गया है कि केमिकलयुक्त गुलाल का भीतर आना व फिर आरती के दौरान उसे उड़ाया जाना इस बात की पुष्टि करता है। लेकिन जांच-रिपोर्ट में किसी के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है। कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि जिस-जिस स्तर पर लापरवाही हुई है, उन सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। सुरक्षा एजेंसी, कर्मचारियों, अधिकारियों और कुछ पुजारियों को नोटिस जारी कर उनके बयान लिए जाएंगे।

ALSO READ: उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना को PM मोदी ने बताया दर्दनाक, CM मोहन यादव ने कही यह बात
 
मृणाल मीना बने मंदिर प्रशासक : महाकाल मंदिर हादसे और प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद गुरुवार रात को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंदिर प्रशासक को बदल दिया। संदीप सोनी के स्थान पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना को आगामी आदेश तक प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
 
कलेक्टर के अनुसार जांच जारी रहेगी। मंदिर में व्यवस्थाओं में बदलाव के लिए 3 सदस्यीय दल काशी विश्वनाथ, तिरुपति बालाजी, शिर्डी और सोमनाथ जैसे मंदिरों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाएं देखेगा। बता दें कि बीते सोमवार को भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग भभकने से पुजारी व सेवकों सहित कुल 14 लोग घायल हुए थे।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख