महाकालेश्वर के नंदी हिले, श्रद्‍धालु अभी नहीं कह पाएंगे मनोकामना...

Webdunia
बुधवार, 18 जुलाई 2018 (12:22 IST)
उज्जैन। 12 ज्योतिर्लिंग में से एक भगवान महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में विराजित नंदी की मूर्ति के हिलने का मामला सामने आया है। हालांकि मंदिर प्रशासन ने घटना सामने आने के तत्काल बाद नंदी की मूर्ति के आसपास व्हाइट सीमेंट लगा दी है। 
 
मंदिर प्रशासन ने नंदी के आसपास बेरिकेडिंग कर दी है ताकि श्रद्धालु इसे हाथ न लगा सकें। गौरतलब है कि भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के पश्चात नंदीजी के कान में अपनी मनोकामना कहते हैं। इसके लिए उन्हें मूर्ति को हाथ भी लगाना पड़ता है। 
 
महाकालेश्वर के गर्भगृह के ठीक सामने नंदी की मूर्ति विराजित है। जहां नंदी प्रतिमा स्थापित है, उस स्थान को नंदी हॉल कहा जाता है। फिलहाल मूर्ति के आसपास व्हाइट सीमेंट लगाकर वेरिकेडिंग कर दी गई है ताकि मूर्ति को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। 
 
प्रशासन के मुताबिक यह व्यवस्था अस्थायी तौर पर की गई है। बाद में व्यवस्था पूर्ववत हो जाएगी। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि जल्द ही यह ये बेरिकेड भी हटा दिए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख