Hanuman Chalisa

मंदसौर सामूहिक बलात्कार कांड : पुलिस को नहीं मिली पीड़ित बच्ची का बयान लेने की मंजूरी

Webdunia
बुधवार, 4 जुलाई 2018 (23:02 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में बर्बर सामूहिक बलात्कार की शिकार सात वर्षीय स्कूली छात्रा की सेहत में सुधार के बाद बुधवार को पुलिस ने शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के प्रशासन से उसका बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इस वारदात से बच्ची को लगे सदमे का असर बरकरार रहने के मद्देनजर यह मंजूरी नहीं दी।

पीड़ित बच्ची मंदसौर से करीब 200 किलोमीटर दूर इंदौर के एमवायएच में 27 जून की रात से भर्ती है। सेहत में काफी सुधार के बाद उसे कल ही अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई से निजी वॉर्ड में भेजा गया है। एमवायएच के अधीक्षक वीएस पाल ने बताया कि बच्ची की सेहत में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल वह वारदात के सदमे से पूरी तरह बाहर नहीं निकल सकी है।

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की तीन सदस्यीय समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार को इस बारे में उचित फैसला किया जा सकता है कि अभी पुलिस को बच्ची का बयान दर्ज करने की अनुमति दी जाए या नहीं। इस समिति में एक मनोचिकित्सक को भी शामिल किया गया है। पाल ने यह भी बताया कि एमवायएच के निजी वॉर्ड में भर्ती बच्ची का ​दिल खिलौनों, वीडियो गेम और टीवी के जरिए बहलाया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि बच्ची की इच्छा पूरी करते हुए हमने उसकी बड़ी बहन को मंदसौर से इंदौर बुलवाया और अस्पताल में दोनों बहनों की मुलाकात कराई। इसके बाद से बच्ची काफी खुश नजर आ रही है। उसका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

इस बीच मामले में अदालत में जल्द से जल्द आरोप-पत्र दायर करने के लिए बच्ची के बयान की जरूरत के चलते मंदसौर पुलिस का एक दल पिछले दो दिन से एमवायएच में देखा जा रहा है। इस दल की अगुवाई मंदसौर के शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) राकेश मोहन शुक्ला कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि सीएसपी ने एमवायएच अधीक्षक और बच्ची के माता-पिता से मुलाकात कर पीड़ित छात्रा की सेहत के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि मंदसौर में आरोपियों ने बच्ची को 26 जून की शाम स्कूल की छुट्टी के बाद कथित तौर पर लड्डू खिलाने का लालच देकर अगवा कर लिया, जब वह पैदल अपने घर जा रही थी। अमानवीय दुराचार के बाद कक्षा तीन की छात्रा को जान से मारने की नीयत से उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया था। वह 27 जून की सुबह शहर के बस स्टैंड के पास झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिली थी। मामले में पुलिस ने इरफान (20) एवं आसिफ (24) को गिरफ्तार किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

राज्यसभा चुनाव 2026: कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कौन कितनी सीटें जीत सकता है?

अगला लेख