मानसून अपडेट! मानसून हुआ लेट, जानिए कब पहुंचेगा मध्यप्रदेश...

Webdunia
शनिवार, 17 जून 2017 (08:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगले दो-तीन दिन में मानसून के प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। इस बार यह थोड़ा लेट हो गया है। यह प्रदेश में 15 जून तक पहुंच जाता है। 
 
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि इस समय मानसून छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में पहुंच चुका है। 18-19 जून तक इसके मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश का अनुमान है। महाराष्ट्र से लगे क्षेत्रों में यह सबसे पहले पहुंचेगा। राजधानी भोपाल में इसके 20-21 जून तक पहुंचने की संभावना है।
 
इस बीच दक्षिणी मध्यप्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। सीहोर और उसके आसपास के इलाकों में आज शाम 15 मिनट तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। बारिश के कारण सुबह से उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। रायसेन में भी गरज-चमक की स्थिति बनी। प्रदेश के कई इलाकों में हल्के से घने बादल छाए रहे।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल और होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई। हरदा, खातेगांव एवं कन्नौद में 3-3 सेंटीमीटर (सेमी), होशंगाबाद में दो सेमी और जबलपुर, खकनार, इछावर, चिचोली, अशोकनगर, गंजबासोदा, आष्टा, शुजालपुर, बिछिया एवं लखनादौन में एक-एक सेमी वर्षा हुई।
 
अगले 24 घंटों में होशंगाबाद संभाग एवं खंडवा, खरगौन, बड़वानी, बुरहानपुर, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर और सिंगरौली जिलों में बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
 
राजधानी भोपाल में आज सुबह-सुबह काले बादल छाए रहे। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद बादल छंट गए और गर्मी के साथ उमस बढ़ गई। दोपहर बाद फिर हल्के बादल मंडराने लगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.3 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। (वार्ता) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी संगठन का कनेक्शन, चौंकाने वाला खुलासा

Waqf law को लेकर बंगाल में बवाल के बीच CM ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से क्या कहा

MP News: नशे में जैन संतों को पीटने का मामला गर्माया, विरोध में सिंगोली बंद, CM ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश

बंगाल में वक्फ पर बवाल, मुर्शिदाबाद के बाद 24 परगना में हिंसा, तोड़फोड़, गाड़ियों में लगाई आग

लश्कर-ए-लूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन अधिनियम : मुख्तार अब्बास नकवी

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, पुलिस से भिड़े आईएसएफ समर्थक, बवाल के बाद हाईअलर्ट

Earthquake : दक्षिणी कैलिफोर्निया में सैन डिएगो के निकट भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

कौन है PM मोदी का यह प्रशंसक, 14 साल से चल रहा था नंगे पांव, आज पूरी हुई यह प्रतिज्ञा

RLJP अब NDA का हिस्सा नहीं, पशुपति पारस ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

अगला लेख