इंदौर में 2.53 लाख के जाली नोटों के साथ मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 9 जून 2021 (23:28 IST)
इंदौर (मध्य प्रदेश)। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान जाली नोट छापे जाने का खुलासा करते हुए पुलिस ने यहां बुधवार को एक मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2.53 लाख रुपए की जाली मुद्रा जब्त की गई है।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनीष कपूरिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजरतन तायड़े (25) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 12वीं तक पढ़ा तायड़े पेशे से मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक है और कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन से पहले शहर के केसरबाग रोड स्थित एक क्लब में काम कर रहा था।

कपूरिया ने बताया, लॉकडाउन के दौरान तायड़े की नौकरी चली गई थी। इसके बाद उसने अपने घर में लैपटॉप, स्कैनर और प्रिंटर की मदद से जाली नोट छापना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से कुल 2.53 लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए गए हैं।
ALSO READ: Coronavirus vaccine: क्या वैक्सीन का डोज लेने वाले नहीं फैला सकते हैं COVID-19?
डीआईजी के मुताबिक यह जाली मुद्रा 100 रुपए, 500 रुपए और 2,000 रुपए के नोटों की शक्ल में है और इनमें से अधिकांश नोटों पर एक ही नम्बर छपा है। कपूरिया ने कहा कि तायड़े ने पिछले एक माह में मजदूरों, ग्रामीणों, दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं और रेहड़ी वालों के बीच 100-100 रुपए के नकली नोट खपाए हैं।

उन्होंने बताया कि मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक के खिलाफ मारपीट, धमकाने, जबरिया वसूली और ट्रक चोरी के आरोपों में तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। जाली नोट के मामले में उसके खिलाफ विस्तृत जांच की जा रही है।
(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Ola ने शुरू की रोडस्टर एक्स की डिलीवरी, 5,000 ग्राहकों को मिलेगा 1000 हजार तक का फायदा

मानहानि मामले में राहुल गांधी को झटका, कोर्ट ने खारिज की याचिका, नहीं मिलेगी यह जानकारी

1 जून से Whatsapp इन स्मार्टफोन्स पर हो जाएगा बंद, चेक कीजिए List कहीं आपका स्मार्टफोन तो नहीं है शामिल

मिस वर्ल्ड 2025 के ताज से जुड़ी ये 7 बातें जो बनातीं हैं इसे बहुत खास, जानिए क्राउन कीमत से लेकर हर डीटेल

अगला लेख