पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी टीम के सदस्य को मोहन सरकार देगी 1 करोड़ रुपए

विकास सिंह
शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 (13:30 IST)
भोपाल। पेरिस ओलंपिक में कॉस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल मध्यप्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर को मध्यप्रदेश सरकार एक करोड़ रुपए देगी। आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओलंपियन विवेक सागर से वीडियो कॉल पर बात कर बधाई दी और एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की। 

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल दिखाते हुए स्पेन को 2-1 से हराकर फिर से ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारत ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने का यह कारनामा 52 साल बाद किया है। भारत की इस ऐतिहासिक जीत में प्रदेश के इटारसी के खिलाड़ी विवेक सागर का अहम योगदान रहा है। वहीं ओलंपिक में हॉकी टीम के पदक जीतने के बाद इटारसी के रहने वाले विवेक सागर के गांव चांदौन में जश्न का माहौल है, और विवेक सागर के घर में मिठाई बांटी गई और जमकर जश्न मनाया जा रहा है।

गौरतलब है कि विवेक सागर टोक्यो ओलंपिक में भी पदक जीतने वाले हॉकी टीम के सदस्य  थे और उस वक्त सरकार ने विवेक सागर को उनकी उपलब्धि पर सम्मान करते हुए पुलिस विभाग में डीएसपी बनाया था और एक करोड़ की राशि दी थी। 
 
गौरतलब है कि विवेक सागर का प्रारंभिक जीवन आर्थिक तंगी में बीता था। घर में इकलौते कमाने वाले पिता थे और उनकी तनख्वाह बहुत कम थी। पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह विवेक के लिए हॉकी और जूते खरीद सके, इसलिए विवेक दोस्तों की दी हुई टूटी हॉकी से खेलते थे। पिता रोहित प्रसाद शिक्षाकर्मी थे और उनकी तनख्वाह मात्र रुप में मात्र 7 हजार रुपए मिलते थे जिससे न तो घर का गुजारा हो पाता था और न ही घर का खर्च चल पाता था इसलिए पिता चाहते थे कि बेटा विवेक पढ़ाई में ध्यान लगाए और वह विवेक को हॉकी खेलने से रोकते और टोकते थे। विवेक में हॉकी को लेकर एक जुनून था वह पिता से छुपकर हॉकी खेलने जाता रहा है और मम्मी और बहन ने इसको मैनेज किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख