Publish Date: Fri, 05 Jan 2024 (16:13 IST)
Updated Date: Sat, 06 Jan 2024 (01:06 IST)
- इलैया राजा मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक
-
संजय गुप्ता को श्रम आयुक्त इंदौर बनाया गया
-
गोपाल डाड को रीवा संभाग का कमिश्नर बनाया गया
mohan yadav administrative surgery : मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार ने एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए इंदौर और भोपाल के कलेक्टरों के तबादले कर दिए। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर भेज दिया गया जबकि कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल भेज दिया गया है।
आशीष सिंह पहले भी इंदौर में निगमायुक्त पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके बाद वे उज्जैन के कलेक्टर भी रहे हैं।
इंदौर कलेक्टर इलैया राजा को मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वे कौशलेंद्र विक्रम सिंह का स्थान लेंगे।
संजय गुप्ता को श्रम आयुक्त इंदौर बनाया गया है जबकि गोपाल डाड को रीवा संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। उन्हें शहडोल संभाग का प्रभार भी सौंपा गया है। श्रीकांत बनौठ को सह संचालन नगर तथा ग्राम निवेश बनाया गया है।