MP बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी से 10वीं और 6 फरवरी से शुरू होगी 12वीं बोर्ड परीक्षा

लोकसभा चुनाव के चलते मार्च की जगह फरवरी में परीक्षा

विकास सिंह
बुधवार, 2 अगस्त 2023 (23:28 IST)
भोपाल। Madhya Pradesh Board Exam : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा की समय-सारिणी में एक महीने पहले परीक्षा कराने का फैसला किया है । 
 
माशिमं की 10वीं की बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी 2024 और 12वीं की 6 फरवरी 2024 से शुरू होगी। दसवीं की परीक्षा 28 फरवरी व बारहवीं की परीक्षा 5 मार्च को समाप्त हो जाएगी। दोनों परीक्षाओं का समय सुबह 9 से 12 बजे तक रहेगा। 
 
गौरतलब है कि 2024 के अप्रैल -मई महीने में लोकसभा चुनाव होना संभावित है। ऐसे में चुनाव के चलते परीक्षा का कार्यक्रम पहले जारी किया गया, इसका बड़ा कारण है कि चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी रहेगी। साथ ही स्कूलों को पोलिंग बूथ भी बनाया जाता है।
 
इस कारण माशिमं ने परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित समय से एक महीने पहले कर दिया है।
 
वर्ष 2024 में दसवीं परीक्षा की समय सारिणी
 
सोमवार 5 फरवरी हिंदी
 
बुधवार 7 फरवरी उर्दू
 
शुक्रवार 9 फरवरी संस्कृत
 
मंगलवार 13 फरवरी गणित
 
गुरुवार 15 फरवरी मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, मूक बधिर तथा दृष्टिहीन छात्र के लिए प्रश्र-पत्र
 
सोमवार 19 फरवरी अंग्रेजी
 
गुरुवार 22 फरवरी विज्ञान
 
सोमवार 26 फरवरी सामाजिक विज्ञान
 
 
वर्ष 2024 बारहवीं परीक्षा की समय सारिणी
 
6 फरवरी - हिंदी,
8 फरवरी -अंग्रेजी,
10 फरवरी - ड्राईंग एंड डिजायनिंग,
12 फरवरी- भौतिकी, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैंड्री, मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एंड फिसरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास,
13 फरवरी - मनोविज्ञान, 15 फरवरी बायोटेक्नालॉजी, गायन वादन, तबला पखावज,
16 फरवरी -बायोलाजी,
17 फरवरी- इन्फारमेटिक प्रैक्टिसेस, 
20 फरवरी - संस्कृत,
21 फरवरी -रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली ऑफ साइंस एंड मैथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेटिंग, गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान,
23 फरवरी-  समाजशास्त्र
27 फरवरी - मेथमेटिक्स
28 फरवरी - नेशनल स्क्ल्सि क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के सभी विषय, शारीरिक शिक्षा
29 फरवरी - राजनीति शास्त्र
2 मार्च -भूगोल, क्राप प्रोडेक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया, विज्ञान एवं स्वास्थ्य, 4 मार्च -कृषि मानविकी, होम साइंस, बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी
5 मार्च -उर्दू, मराठी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honda की पहली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक WN7 लॉन्च, 130 KM की रेंज, भारत में क्या रहेगी कीमत

Love jihad : इंदौर में लड़कियों का नंबर मांगा तो खैर नहीं, विधायक के बेटे ने जारी किया फरमान

online gaming bill 2025 : क्या हैं ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, अश्विनी वैष्णव ने बदलावों पर क्या कहा

EPFO ने आसान की 7 करोड़ से ज्यादा अंशधारकों की राह, पासबुक चेक करना भी होगा आसान

Amit Shah : वोटर अधिकार यात्रा घुसपैठिया बचाव यात्रा, बिहार में राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह

सभी देखें

नवीनतम

Chabahar Port : ईरान का चाबहार पोर्ट अमेरिका के निशाने पर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती, क्या पड़ेगा असर

2 साल पहले ही बताया था, राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर कर्नाटक CEO का जवाब

मैं भारत और PM मोदी के काफी करीब हूं, पुतिन ने तोड़ा मेरा भरोसा, लंदन में बोले डोनाल्ड ट्रंप

indore : इंदौर में सबसे बड़ा नवरात्रि महाकुंभ, 1 करोड़ मंत्र जाप, 10 लाख हवन आहुतियां और 11,000 गोल्डन-कोटेड अष्टलक्ष्मी कलश और 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Gen Z बचाएंगे देश का संविधान, देश के युवाओं से क्या चाहते हैं Rahul Gandhi

अगला लेख