Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 16 April 2025
webdunia

न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा आदेश, घर पर शराब पार्टी के लिए लेना होगा लाइसेंस

Advertiesment
हमें फॉलो करें mp news
, शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (12:01 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के तहत घर पर ही शराब पार्टी करने की अनुमति दे दी है। इस तरह की पार्टी के लिए आयोजकों को 1 दिन का लाइसेंस लेना होगा। आबकारी विभाग FL-5 कैटेगिरी में ऑनलाइन लाइसेंस दे रहा है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, आबकारी विभाग FL-5 केटेगिरी में 3 तरह के लाइसेंस जारी कर रहा है। यह एक दिन के ओकेशनल लाइसेंस में घर पर पार्टी के लिए 500 रुपए का लाइसेंस, मैरिज गार्डन/ कम्यूनिटी हॉल के लिए 5 हजार रुपए और होटल/ रेस्टारेंट के लिए 10 हजार रुपए में लाइसेंस दिया जा रहा है। इसमें एक दिन के लिए व्यक्तियों की संख्या के हिसाब से शराब पार्टी की अनुमति दी जा रही है।
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए नए प्रावधान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को नशे में धकेलना चाहती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मां हीराबेन को नम आंखों से आखिरी विदाई देने के बाद कर्तव्य पथ पर नरेंद्र मोदी