MP पुलिस ने ली कांग्रेस विधायक के परिसरों की तलाशी ली, पार्टी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

कांग्रेस ने लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 15 अप्रैल 2024 (15:24 IST)
MP Police searches the premises of Congress MLA: नकदी और शराब की जमाखोरी की शिकायत के बाद पुलिस और आबकारी (police and Excise) विभाग के कर्मियों ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) जिले में कांग्रेस के एक विधायक (MLA) के आवास और अन्य परिसरों की तलाशी ली, लेकिन ऐसी कोई बरामदगी नहीं हुई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ALSO READ: मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट
 
कांग्रेस ने लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप : विपक्षी कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार द्वारा सत्ता के दुरुपयोग के माध्यम से अपने आदिवासी विधायक नीलेश उइके का उत्पीड़न करार दिया। पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री ने कहा कि नकदी और शराब की जमाखोरी की शिकायत के बाद पुलिस और आबकारी विभाग के कर्मियों की एक टीम ने रविवार की शाम राजोला रैयत गांव में कई स्थानों पर तलाशी ली। उन्होंने बताया कि उन जगहों पर कुछ नहीं मिलने पर टीम वापस लौट गई।

ALSO READ: बोहरा सभा में PM मोदी के समर्थन में लगे नारे, वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
 
क्या बोले पांढुर्ना विधायक उइके? : छिंदवाड़ा में पांढुर्ना (अजजा) विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक उइके ने कहा कि पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने रविवार अपराह्न करीब 4 बजे उनके घर और कृषि क्षेत्रों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 3 घंटे तक छापेमारी की, लेकिन चुनाव से संबंधित कुछ भी नहीं मिला।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का आरोप

Uttarakhand : माणा हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, मृतक संख्या 8 हुई

लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई, MP के मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान

हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बना रहे थे युवक

UP में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह की जमीन जालसाज ने धोखाधड़ी कर बेची

तेलंगाना सुरंग हादसा : सुरंग में फंसे श्रमिकों का सटीक पता नहीं : CM रेड्डी

Himani Narwal : हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

अगला लेख