Publish Date: Fri, 08 Feb 2019 (20:46 IST)
Updated Date: Fri, 08 Feb 2019 (20:49 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार ने बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में सर्जरी की है। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 33 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
सरकार के इस फैसले के बाद कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए है, वहीं कई रेंज में नए डीआईजी की नियुक्ति हुई है। इंदौर में लगातार बढ़ते काइम ग्राफ की गाज इंदौर DIG हरिनारायणचारी मिश्रा पर गिरी है। उनकी जगह सुश्री रुचिवर्धन मिश्र को इंदौर एसएसपी बनाया है। हरिनारायणचारी को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।
धर्मेन्द्र चौधरी को इंदौर ग्रामीण का डीआईजी बनाया गया है। वहीं यूसुफ कुरैशी को इंदौर पूर्व का एसपी बनाया गया है। इसके साथ ही देवास, कटनी, होशंगाबाद, दतिया, नरसिंहपुर समेत कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। अनिल कुमार सिंह को उज्जैन रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है।
About Writer
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। ....
और पढ़ें