MP : 'लाड़ली बहना योजना' की कांग्रेस ने निकाली काट, कमलनाथ का ऐलान- सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल मिलेंगे 18000

Webdunia
रविवार, 5 मार्च 2023 (17:12 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की भाजपा (BJP) सरकार की ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’(Ladli Bahna Yojana) की शुरुआत के ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने कांग्रेस के राज्य की सत्ता में आने पर महिलाओं को 18 हजार रुपए की वार्षिक सहायता देने के लिए एक योजना शुरू करने का वादा किया।
 
राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने रविवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया जिसमें पात्र महिलाओं को एक हजार रुपए यानी प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।
 
मध्यप्रदेश में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है और उससे पहले राज्य सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस, दोनों ही महिलाओं को लुभाने का प्रयास कर रही हैं।
 
मध्यप्रदेश में 2,60,23,733 महिला मतदाता हैं। राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 18 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। इनमें आदिवासी बहुल बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अलीराजपुर और झाबुआ जिले शामिल हैं। अनुमान के मुताबिक 13.39 लाख नए मतदाताओं में 7.07 लाख महिलाएं हैं।
 
कमलनाथ ने रविवार को ट्वीट किया कि मैं मध्य प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को एक सुखद सूचना देना चाहता हूं। कुछ महीने बाद आप सब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने वाली हैं। कांग्रेस सरकार महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार की आर्थिक सहायता राशि देगी। यह संसार की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना बनेगी।
 
चौहान को ‘घोषणा मशीन’ करार देते हुए कमलनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी इस वादे से पीछे नहीं हटेगी क्योंकि उसने मध्यप्रदेश की महिलाओं को ‘देश में सबसे अधिक आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है।’
 
मुख्यमंत्री चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शुभारंभ रविवार को यहां जंबूरी मैदान में एक समारोह में किया। 
 
इस योजना के तहत आयकर नहीं देने वाले परिवार जैसी कुछ शर्तों के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं चिराग पासवान, किस सीट पर है नजर

LIVE: अमित शाह ने बंगाल में CFSL की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया

अल्जीरिया में पाकिस्तान पर बरसे बैजयंत पांडा, ओवैसी और निशिकांत दुबे ने भी इस तरह साधा निशाना

सस्ता हुआ कमर्शिअल गैस सिलेंडर, क्या है नई कीमत?

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

अगला लेख