Festival Posters

MP : मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (21:00 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पुलिस विभाग की संभागवार समीक्षा के सिलसिले में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) स्तर के अधिकारियों को आज संभागवार जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस संबंध में गृह विभाग की देर शाम आदेश जारी कर दिए गए। इसके अनुसार एडीजीपी विजय कटारिया को भोपाल, आलोक रंजन को नर्मदापुरम, श्रीमती प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव को ग्वालियर, योगेश मुद्गल को शहडोल, पवन श्रीवास्तव को चंबल, अनिल कुमार को रीवा, संजीव शमी को सागर, चंचल शेखर को जबलपुर, जयदीप प्रसाद को इंदौर और योगेश देशमुख को उज्जैन संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा संभागीय स्तर पर ली जा रही समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था एवं पुलिस के कार्यों से संबंधित दिए गए निर्देशों का पालन कराना इन अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी। 
 
एडीजीपी स्तर के ये अधिकारी दो माह में कम से कम एक बार अपने प्रभार वाले संभाग का दौरा करेंगे। ये अधिकारी प्रतिमाह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इन अधिकारियों को और भी जिम्मेदारियां दी गई हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Tejas jet crashes : कौन थे दुबई एयर शो में जान गंवाने वाले पायलट? सामने आया आखिरी वीडियो

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

भारत का लॉजिस्टिक्स पॉवर हाउस' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की पहल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में एआई बनी संजीवनी

अगला लेख