Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MP: सागर में फिर चूहे ने कुतर दी 2 लाशों की आंखें, अस्पताल प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

हमें फॉलो करें MP: सागर में फिर चूहे ने कुतर दी 2 लाशों की आंखें, अस्पताल प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
, रविवार, 22 जनवरी 2023 (23:10 IST)
सागर। मध्यप्रदेश के सरकारी सागर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखे 2 शवों की एक-एक आंख संभवत: चूहों ने कुतर दी है। अधिकारी ने कहा कि पिछले 15 दिनों में हुई दो घटनाओं के बाद, सागर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन और तीन डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ममता तिमोरी ने बताया कि 4 जनवरी और 19 जनवरी को दोनों शवों में से प्रत्येक की 1-1 आंख गायब मिली है।
 
उन्होंने कहा कि 4 जनवरी को डीप फ्रीजर के काम नहीं करने के कारण 32 वर्षीय व्यक्ति का शव अस्पताल के मुर्दाघर के टेबल पर रख दिया गया था। इस शव की आंख कुतरी हुई पाई गयी।
 सीएमएचओ ने कहा कि 19 जनवरी को एक अन्य मृतक, 25 वर्षीय व्यक्ति की आंख भी क्षतिग्रस्त पाई गई, हालांकि उसके शरीर को डीप फ्रीजर (मोर्चरी में) में रखा गया था।" उन्होंने बताया कि इन घटनाओं के बाद शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर सिविल सर्जन समेत चार डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
 
तिमोरी ने कहा कि 4 जनवरी की घटना के बाद सिविल सर्जन को नोटिस दिया गया था, लेकिन फिर से ऐसी ही घटना हो गई।
 
उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन व अन्य से जवाब मिलने के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
 
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शवों की आंखें चूहों ने कुतर लीं लेकिन तथ्यों की पुष्टि होनी अभी बाकी है। भाषा Edited by Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी का ऐलान, 50 उपाध्यक्ष और 150 महासचिव बनाए गए