मध्यप्रदेश के छतरपुर में कांग्रेस नेता की हत्या

Webdunia
बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (14:39 IST)
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की मंगलवार-बुधवार की दरमयानी रात में धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। वह छतरपुर जिले के महाराजपुर सीट के कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के सहयोगी थे।
 
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) कमल कुमार जैन ने बताया कि घनश्याम पटेल (55) मंगलवार-बुधवार की रात को अपने खेत पर सो रहे थे। सोते में ही किसी ने धारदार हथियार से गला काट कर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि हत्या का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जैन ने बताया कि सुबह पांच बजे के आसपास ग्रामीणों ने शव देखा।
 
इसी बीच, मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित ने घटना को दुखद बताया और कहा, 'घनश्याम पटेल हमारे पारिवारिक सदस्य जैसा था। हर सुख-दुख में वह हमारे साथ रहता था, उसकी हत्या बहुत दुखद है। सभी लोग पटेल को पसंद करते थे।'
 
दीक्षित ने राज्य सरकार से पटेल के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा कुंभ

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में दी जानकारी, मराठवाड़ा क्षेत्र में 3090 किसानों ने की आत्महत्या

Bihar: बाढ़ से मिलेगी निजात, कोसी मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना को मिली मंजूरी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रियंका गांधी का वायनाड में पर्यटन क्षमता बढ़ाने का आह्वान, दीर्घकालिक खाका तैयार करने को कहा

अगला लेख