व्हाट्सऐप पर सोनिया के फोटो पर बवाल, हत्या...

Webdunia
शुक्रवार, 17 जून 2016 (09:12 IST)
- कीर्ति राजेश चौरसिया 
जबलपुर। वॉट्सएप पर पोस्ट की गई सोनिया गांधी की एक फोटो को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई चाकूबाजी हुई। इसमें कई घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।  
 
कांग्रेस पार्षद जतिन राज के अनुसार, विजय नगर पुलिस थाने के अंदर विरोधी गुट ने चाकुओं का खुलेआम प्रयोग किया जहां वे शिकायत दर्ज कराने गए थे। झड़प में घायल हुए उमेश वर्मा नाम के व्यक्ति ने यहां एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 
हालांकि पुलिस ने इस आरोप से इंकार किया है। दोनों गुटों के हिंसक होने पर स्थिति संभालने के लिए पुलिस को अन्य थानों से अपने सहयोगियों को बुलाना पड़ा। राज ने अपने इलाके के लोगों से संपर्क रखने के लिए व्हाट्सएप पर ‘विजय नगर फ्रेंड्स’ नाम से एक ग्रुप बनाया था। 
 
प्रशांत नायक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर एक तस्वीर डाली जिसमें सोनिया को बर्तन धोते हुए दिखाया गया और तस्वीर के साथ व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा था कि मोदी कांग्रेस अध्यक्ष को ऐसी स्थिति में ले आए। 
       
मध्यरात्रि के बाद दोनों गुट अहिंसा चौक पर एकत्रित हुए और सोनिया को लेकर उनके बीच गरमागरम बहस हुई। अधिकारी ने कहा कि इस बीच खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनसे अपने मतभेद दूर करने के लिए पुलिस थाने में आने को कहा।  
 
तस्वीर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। मोबाइल ग्रुप पर ही गालीगलौज के साथ देख लेने की धमकी शुरू हो गई। प्रशांत नायक के साथ शशांक शुक्ला, संजू ठाकुर एवं सागर ठाकुर अहिंसा चौक पर थे, तभी कांग्रेस से जुड़े गुड्डू उर्फ उमेश वर्मा, विवेक त्रिवेदी, गगन और सनद वहां पहुंच गए। दोनों गुट झगड़ते हुए विजयनगर थाना पहुंच गए और वहां विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस के रहते  चाकूबाजी हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला किया जिसमें प्रशांत सहित गुड्डू वर्मा व विवेक घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब 3 बजे गुड्डू उर्फ उमेश वर्मा की अस्पताल में मौत हो गई।   
 
विवाद में उमेश वर्मा पर चाकू से हमला करने वाले प्रशांत नायक, शशांक शुक्ला, संजू ठाकुर एवं सागर ठाकुर के खिलाफ पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध दर्ज करते हुए अस्पताल में भर्ती प्रशांत नायक को कस्टडी में लेकर शशांक शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख