Hanuman Chalisa

अन्य नदियों के संरक्षण के लिए भी शुरू होगी पहल : शिवराज सिंह चौहान

Webdunia
रविवार, 14 मई 2017 (13:13 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी नदी नर्मदा के संरक्षण के लिए राज्य में चलाई जा रही महत्वपूर्ण ‘नमामि देवी नर्मदे- सेवा यात्रा’ के समापन के बाद प्रदेश सरकार जन सहयोग से राज्य की अन्य बड़ी नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ठीक इसी तरह की पहल शुरू करेगी।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को यहां कहा कि नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए वर्तमान में चलाए जा रहे ‘नमामि देवी नर्मदे- सेवा यात्रा’ अभियान का 15 मई को अमरकंटक में समापन होने के बाद प्रदेश सरकार जनता की मदद से राज्य की अन्य नदियों जैसे शिप्रा, पार्वती, ताप्ती, तवा, बेतवा, चंबल एवं सिंध को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल करने के लिए ठीक ऐसा ही अभियान चलाएगी। 
 
उन्होंने कहा कि लोगों ने शिप्रा नदी को पुनर्जीवित करने के लिए पहले ही अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। इस नदी में उज्जैन सिंहस्थ (कुंभ) मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाने आते हैं। चौहान ने कहा कि इसके अलावा जब भी लोग अपने-अपने इलाके की नदियों को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाने की मांग उठाएंगे, राज्य सरकार उनको पूरी सहायता देगी। उन्होंने कहा कि नदियों का संरक्षण बिना जनता के सहयोग एवं जागरूकता से हासिल नहीं किया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए वर्तमान में चलाए जा रहे ‘नमामि देवी नर्मदे- सेवा यात्रा’ अभियान का 15 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में समापन होगा। मोदीजी उस दिन इस पवित्र नदी के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु चरणबद्ध तरीके से किए जाने वाले कार्यों का प्रारूप जारी करेंगे।
 
चौहान ने कहा कि समापन समारोह के बाद यात्रा समाप्त नहीं होगी। इसका नया आगाज होगा जिसके तहत 2 जुलाई को नर्मदा के दोनों तटों पर 5 किलोमीटर के दायरे में 6 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण में रोपे गए पौधे सुरक्षित रहें, इसकी भी प्रभावी निगरानी की जाएगी।
 
चौहान ने कहा कि सीवेज का पानी नदी में नहीं मिलने दिया जाएगा। उसे जलशोधन संयंत्र में शोधित करने के बाद खेतों में पहुंचाया जाएगा। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! योगी सरकार ने गुणवत्ता सुधार के लिए तेज की अकादमिक टीम की तैनाती

अगला लेख