MP विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बड़ी जिम्मेदारी,चुनाव प्रबंधन अभियान समिति के बने संयोजक

विकास सिंह
शनिवार, 15 जुलाई 2023 (11:35 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पार्टी ने बड़ी  जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नरेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश चुनाव प्रबंधन अभियान समिति का संयोजक नियुक्त किया है। वेबदुनिया ने पहले ही अपनी खबर में इस बात उल्लेख किया था कि 2023 विधानसभा चुनाव में इस बार फिर शिवराज और तोमर की जुगलबंदी नजर आएगी।
 ALSO READ: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले चर्चा में शिवराज-तोमर की जुगलबंदी, रूठों को मनाने के साथ डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी!
2008 और 2013 में बतौर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पार्टी को जीत दिलाने वाले नरेंद्र सिंह तोमर की प्रदेश भाजपा संगठन में तगड़ी पकड़ मानी जाती है और भाजपा चुनाव में उसका पूरा लाभ लेना चाह रही है। 2008 और 2013 में नरेंद्र सिंह तोमर के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भाजपा ने प्रदेश में प्रचंड जीत हासिल की थी। ऐसे में नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव अभियान समिति का संयोजक नियुक्त कर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में उन्हें फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्र में मोदी सरकार में अहम जिम्मेदारी संभालने वाले नरेंद्र सिंह तोमर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विश्वस्त नेता के तौर पर जाना जाता है।

आज  भाजपा में अहम  बैठक- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति तैयार करने के लिए  आज से प्रदेश भाजपा  कार्यालय में बड़ी बैठक होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा  के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव आज भोपाल आ रहे है। अगले तीन  दिन तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक  में चुनाव प्रबंधन कमेटी के साथ चुनावी रणनीति को  अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर सहित पार्टी  के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।    

 

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : भाषा विवाद के बीच फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, हर साल 3 अक्‍टूबर को मनाएंगे मराठी दिवस

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस को राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की यह याचिका

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

भाषा विवाद पर CM फडणवीस की दो टूक, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

मानहानि केस में डीके शिवकुमार को बड़ी राहत, मुकदमे की कार्यवाही पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

अगला लेख