नर्मदा का जलस्तर गिरा, सकते में प्रशासन

जीतेन्द्र वर्मा
अल्प वर्षा के कारण होशंगाबाद जिले में गर्मी की शुरुआत से पहले ही प्रदेश की जीवनरेखा मां नर्मदा का जलस्तर बहुत गिर गया है। संकरी होती नर्मदा की धार देखकर प्रशासन सकते में आ गया है।
 
 
जल संरक्षण के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। वहीं नलकूप खनन पर रोक लगा दी गई है। होली पर नर्मदा घाट पर रंग लगाकर स्नान करने पर भी रोक लगा दी गई है। 
 
होशंगाबाद के सेठानी घाट, परमहंस घाट पर लगभग आठ सौ मीटर चौड़े किनारे में नर्मदा नदी उत्तरी दिशा में संकरी हो गई है। जगह-जगह टापू निकल आए हैं। परमहंस और विवेकानंद घाट पर तो हालत बहुत चिंताजनक हैं। यहां पैदल ही नर्मदा पार की जा सकती है। गर्मी तेज होने पर जलसंकट की आशंका ‍बढ़ गई है। 
जानकारी के मुताबिक, पिछले वर्ष इन दिनों में नर्मदा का जलस्तर दो मीटर 43 सेंटीमीटर के करीब था। वर्तमान में जलस्तर एक मीटर 96 सेंटीमीटर के लगभग पहुंच गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में भू-जलस्तर 80 से 100 और शहरी इलाकों में 50 से 55 फुट रहता है। अल्प वर्षा के कारण नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है।
 
नलकूप खनन पर रोक : जलस्तर को स्थाई रखने के लिए प्रशासन ने नलकूप खनन पर रोक लगा दी है। बहुत आवश्यक होने पर अनुभिभागीय स्तर के अधिकारी के अधिकारी की जांच के बाद अनुमति देने की व्यवस्था की गई है। पंचायतों को भी जल संरक्षण के लिए काम करने के आदेश दिए गए हैं। 
 
इनका कहना है :  एडीएम मनोज सरियाम का कहना है कि पहली बार नर्मदा का जलस्तर इतना कम हुआ है। जल संरक्षण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पंचायतों को भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। नलकूप खनन पर रोक लगा दी गई है साथ ही जलस्तर की मॉनिटरिंग के लिए टीम लगी हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में 4% रिजर्वेशन, क्या बोली BJP

अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- इन चिंताओं को आखिर कब सुनेंगे प्रधानमंत्री

राहुल गांधी बार-बार क्यों जाते हैं वियतनाम? भाजपा ने उठाए सवाल

America में PHD कर रही छात्रा लौटी भारत, हमास का किया था समर्थन, वीजा हुआ था रद्द

पोल खुलने से तिलमिलाए अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस, बांग्लादेश के राजदूत ने भारत को लेकर कह दी बड़ी बात

सभी देखें

नवीनतम

Vaishno Devi : वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, दान में मिले 171 करोड़ रुपए और 27 किलो सोना

अरविंद केजरीवाल और CM मान पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर एयरस्ट्राइक की, 31 की मौत, ट्रंप ने दी चेतावनी

उत्तर मैसेडोनिया के नाइट क्लब में भीषण आग, 51 लोगों की मौत, 100 घायल

बलूचिस्तान में ध्वस्त हो गया जिन्ना का धर्म आधारित राष्ट्रवाद

अगला लेख