MP में BJP सरकार का 1 साल हुआ पूरा, CM यादव ने की 2 कार्यक्रमों की शुरुआत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 दिसंबर 2024 (00:29 IST)
Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को अपने प्रशासन के विकास कार्यों को शुरू करने और कल्याणकारी योजनाओं से अधिक पात्र लोगों को जोड़ने के लिए 2 कार्यक्रमों की शुरुआत की। जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान दिसंबर-जनवरी के दौरान अलग-अलग तिथियों पर चलाए जाएंगे। जनकल्याण पर्व के दौरान कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी और कई पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। योजनाओं का लाभ लेने के पात्र गरीब परिवारों, युवाओं, किसानों और महिलाओं की पहचान सर्वेक्षण के जरिए की जाएगी और उन्हें इन योजनाओं से जोड़ा जाएगा। 
 
मुख्यमंत्री यादव ने कहा, यह एक सुखद संयोग है कि आज अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की शुरुआत हो रही है। 11 से 26 दिसंबर तक चलने वाले जनकल्याण पर्व के दौरान कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी और कई पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।
ALSO READ: गीता जयंतीः सद्कर्म, स्व-धर्म और सच्चे कर्तव्य पथ की प्रेरणा: डॉ. मोहन यादव
तीन बार विधायक रहे यादव को 11 दिसंबर 2023 को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था और दो दिन बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में बोल रहे थे।
 
यादव ने बताया कि 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक चलने वाले जनकल्याण अभियान के दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के पात्र गरीब परिवारों, युवाओं, किसानों और महिलाओं की पहचान सर्वेक्षण के जरिए की जाएगी और उन्हें इन योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
ALSO READ: प्रदेश के नगरीय निकायों में गीता भवन बनाए जाएंगे : मोहन यादव
समारोह में मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों के बैंक खातों में लाड़ली बहना योजना के 1,572 करोड़ रुपए और रसोई गैस भरवाने के लिए 350 करोड़ रुपए अंतरित किए। उन्होंने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के 55 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 334.38 करोड़ रुपए अंतरित किए।
 
इस अवसर पर यादव ने श्रीमद्भगवद्गीता के सबसे बड़े सामूहिक पाठ का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले 3,721 आचार्यों (धार्मिक शिक्षकों) और बटुकों (वैदिक छात्रों) को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवद्गीता गूगल पर सबसे अधिक खोजा जाने वाला ग्रंथ है और ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं के बीच सबसे अधिक जिज्ञासा पैदा करता है।
ALSO READ: औद्योगिक विकास के प्रयासों में नर्मदापुरम को मिली अपार सफलता :मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
राज्य के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी ने लोगों को सलाह दी कि वे अपने घरों के साथ-साथ कार्यस्थलों पर भी गीता रखें और नियमित रूप से इसका पाठ करके इस प्रतिष्ठित हिंदू ग्रंथ से जीवन की सीख प्राप्त करें। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

नहीं थम रहा इसराइल-ईरान युद्ध, ट्रंप के इस चुनावी एजेंडे की हो रही परीक्षा, नेतन्याहू ने दी चेतावनी

इसराइल ने ईरान पर फिर किया बड़ा हमला, 200 विमानों से 100 ठिकाने किए तबाह, कई ईरानी टॉप कमांडर मारे गए

ईरान पर हमले के लिए 6 महीने पहले मिले थे इसराइली सेना को निर्देश, अप्रैल में होना था अटैक

Ahmedabad Plane Crash : TATA ग्रुप देगा मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवजा, घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी कंपनी

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

अगला लेख