अंगदान क्षेत्र मे इंदौर एक बार फिर रचेगा इतिहास

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (00:54 IST)
इंदौर। शुक्रवार को शहर में 25 माह में 28वीं बार ग्रीन कॉरिडोर बनने की सम्भावना है। केडवर ऑर्गन डोनेशन हेतु एक बार फिर मानवता की मिसाल कायम करते हुए आज फ़िर ग्रीन कॉरिडोर बन सकता है।
 
बागली निवासी 32 वर्षीय प्रत्युष पिता स्वर्गीय खेमचंद व्यास का 27 नवम्बर से शेल्बी अस्पताल में उपचार चल रहा था लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
 
उनकी मौत के बाद अंगदान की सहमति प्रत्युष की माताजी श्रीमती चन्दादेवी, हेमंत और चाचा सत्यनारायण व्यास ने दी। इसमें शेल्बी अस्पताल के डॉक्टर विवेक जोशी का योगदान भी सराहनीय रहा।
 
डॉक्टरों की टीम द्वारा शाम 6:45 उनकी मौत की पुष्टि गई और ब्रेन डेथ का प्रमाण पत्र देर रात जारी किया गया। मुस्कान ग्रुप के सेवादारों द्वारा अंगदान का महत्व बतलाने के बाद व्यास परिवार द्वारा अंगदान की स्वीकृति प्रदान की।
 
मुस्कान सेवादार समन्वय कार्य में संदीपन आर्य, जीतू बगानी, हरपाल सितलानी और लक्की खत्री  लगे रहे। इंदौर के संभागायुक्त संजय दुबे (अध्यक्ष इंदौर सोसाइटी फॉर ऑर्गन डोनेशन) एवं सह सचिव डॉ. संजय दीक्षित की अगुवाई में इन्दौर का नाम से एक बार फिर अंगदान का साक्षी बनने की पायदान पर है।
 
 
यह शेल्बी अस्पताल का पहला मौका है, जब अंगदान की सेवा मे अंग रिट्रायवल करके राजश्री अपोलो अस्पताल को एक किडनी, एक किडनी और लिवर चोइथराम अस्पताल को तथा हार्ट फोर्टिस अस्पताल मुम्बई को दिया जाना है। शु्क्रवार सुबह 9.30 बजे ग्रीन कॉरिडोर बनाने की सम्भावना है। व्यास परिवार के लिए दुःख की घड़ी में उनके परोपकार भाव को मुस्कान ग्रुप नमन करता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

गड्ढे में गुरुग्राम! पहली बारिश में ही 100 करोड़ के फ्लैट्स का भी हाल बेहाल, सोशल मीडिया पर गुस्से का सैलाब

भारत को इस्लामिक देश बनाने का ख्वाब देखने वाले छांगुर बाबा का तिलिस्म कैसे टूटा, फकीर से अरबपति बनने की कहानी

सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से कहा, मतदाता सूची पुनरीक्षण में थोड़ी देर कर दी

कठुआ में भारी बारिश, पटरी से उतरी मालगाड़ी

पुल हादसे को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा सरकार पर निशाना, बताया अक्षमता और लापरवाही

अगला लेख