Hanuman Chalisa

MP : रतलाम के स्‍कूल में लहराया पाकिस्‍तानी झंडा, ABVP ने की कार्रवाई की मांग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 अगस्त 2024 (23:58 IST)
pakistan flag in ratlam school : मध्यप्रदेश के रतलाम में एक निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने निजी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जहां स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में कथित तौर पर पाकिस्तानी झंडे का इस्तेमाल किया गया था। इस संबंध में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया है।
ALSO READ: कोलकाता कांड : पीड़िता के परिवार से मिले राज्यपाल बोस, बोले- परिजन ने बताई गोपनीय बातें
जिलाधिकारी राजेश बाथम ने पीटीआई को बताया कि ज्ञापन को जांच के लिए पुलिस को भेज दिया गया है और जांच के नतीजों के आधार पर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। एबीवीपी के रतलाम जिले के संयोजक सत्यम दवे ने बताया कि पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी।
 
जहां यह घटना हुई उस 'टाइम किड्स प्री-स्कूल' के निदेशक दीपक पंत ने कहा कि बच्चों ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम पर एक नाटक का मंचन किया था, जिसमें विभाजन को भी दर्शाया गया था।
 
उन्होंने कहा कि इस नाटक में भारत और पाकिस्तान के झंडों का इस्तेमाल किया गया था और किसी ने इस दृश्य का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पंत ने दावा किया, "यह स्वतंत्रता पर आधारित एक नाटक था। मेरे पास नाटक की पटकथा भी है। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख