सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी में पेरेंट्स कॉन्क्लेव का आयोजन

Webdunia
सोमवार, 12 दिसंबर 2022 (14:30 IST)
इंदौर। रविवार को सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ अपलाएड साइंसेस ने पेरेंट्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस कॉन्क्लेव का प्रयोजन था कि वे परिजन जिनके बच्चे किसी भी एंट्रेंस परीक्षा की तयारी कर रहे हैं, उन्हें तैयारियों से अवगत कराया जाए। करियर के बारे में गाइड किया जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। 
 
कॉन्क्लेव में प्रथम वक्ता राष्ट्रीय स्तर साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट गौरव रावल ने स्किल आधारित शिक्षा के नए दौर पर परिजनों से चर्चा की। उन्होंने अपने प्रजेंटेशन मे जानकारी दी की भारत की आबादी 60% युवा है, जिनमें से केवल 10% ग्रेजुएट ही नौकरी लायक हैं। स्किल गैप एक संगठन की मौजूदा क्षमताओं और इसके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर है। यह वह बिंदु है जिस पर एक संगठन आगे नहीं बढ़ सकता है या प्रतिस्पर्धी नहीं रह सकता है क्योंकि वह महत्वपूर्ण नौकरियों में ऐसे कर्मचारियों को नहीं रख सकता है, जिनके पास डिग्री के साथ सही ज्ञान, कौशल और क्षमताएं न हों। 
वॉल्वो-आइशर के वाइस प्रेजिडेंट देवेंद्र गेंदार विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भविष्य के रोज़गार के रुझान के बारे में व्याख्यान दिया। ज्ञात हो कि सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी देश की प्रथम स्किल यूनिवर्सिटी है। भूपेंद्र भावसार ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए करियर ओरिएंटेशन और तैयारी की रणनीति पर पेरेंट्स को संबोधित किया। यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजीत सिंह तोमर ने इन्क्यूबेशन सेंटर की महत्ता और आंत्रप्रेन्योरशिप पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
 
संस्थान के वाइस चांसलर डॉ. पृथ्वी यादव ने नई शिक्षा नीति से होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। आयोजन में 120 से अधिक पेरेंट्स मौजूद रहे। संस्थान के ही रजिस्ट्रार विशाल चौधरी ने सभी का आभार माना।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

जम्‍मू कश्‍मीर में 11 दिनों में आगजनी की 94 घटनाएं, कम से कम 15 जिलों को किया प्रभावित

PM नरेंद्र मोदी का तमिलनाडु दौरा, आज करेंगे वर्टिकल पंबन ब्रिज का उद्घाटन

गृहमंत्री अमित शाह आज से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर, सुरक्षा स्थिति एवं विकास पहलों की करेंगे समीक्षा

देशभर में रामनवमी की धूम, चल रही है भव्‍य तैयारी, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

LIVE: वक्फ विधेयक को मिली राष्‍ट्रपति मुर्मू की मंजूरी, बन गया नया कानून

अगला लेख