Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पोता लड़की लेकर भागा, तो 100 साल की महिला को पीटा

Advertiesment
Ratlam
रतलाम। एक दिल दहला देने वाले हादसे में 100 साल की एक महिला की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस महिला का पोता एक लड़की को लेकर भाग गया था और लड़की के नाराज परिजनों ने इस मामले में महिला से मारपीट की थी। घायल दादी को अधिक चोट आने से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। 
 
मामला रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र का है। ईश्वर पिता नाहर डामोर (21) निवासी ग्राम सेमलखेड़ी एकमाह पहले एक लड़की को लेकर भाग गया। लड़की पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। काफी तलाश के बाद भी दोनों नहीं मिले।
 
13 अगस्त 2019 की शाम लड़की पक्ष के लोग ईश्वर के घर पहुंचे और लड़की लाकर देने की मांग की। दोनों पक्षों में विवाद हुआ और नाराज लक्षकी पक्ष के लोगों ने लाठी व पत्थरों से ईश्वर के परिजन पर हमला कर दिया। हमले में ईश्वर के पिता नाहर डामोर, दादी बिजलीबाई व भाई गोविंद घायल हो गए।
 
महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक के परिजन ने लड़की पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1500 दर्शकों के सामने खून-खराबे के बीच सुशील कुमार ने जितेंद्र को हराया