Hanuman Chalisa

स्वच्छता की तरह बेहतर स्वास्थ्य के लिए देश को जागरूकता का संदेश दे इंदौर की जनता: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

विकास सिंह
मंगलवार, 21 जून 2022 (18:09 IST)
इंदौर। स्वराज के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आरोग्य भारती का भव्य आयोजन रेसकोर्स एवं वाय. एन. रोड पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वेद मंत्रों के पाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक वार्ष्णेय ने कहा कि इंदौर की जनता को स्वच्छता की तरह स्वास्थ्य का संदेश पूरे राष्ट्र को देना चाहिए। इंदौर के योग प्रशिक्षक इस कार्य हेतु आगे आए और स्वस्थ-व्यक्ति  स्वस्थ-परिवार  स्वस्थ-ग्राम एवं स्वस्थ-राष्ट्र का संदेश विश्व को दें।
 
शुभारंभ कार्यक्रम में गणेश वंदना की प्रस्तुति अनमोल अग्रवाल ने की कलात्मक योग की प्रस्तुति अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता सपना पाल ने किया। योग संग कथक की प्रस्तुति गितिका पवार ने किया|एकल तालमय योग की प्रस्तुति 6 वर्ष की बालिका श्रेया त्रिपाठी ने दी| सामूहिक तालमय योग की प्रस्तुति योगेश पुरोहित की टीम ने दी। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक पंकज गुप्ता एवं बेला गुप्ता द्वारा लिखित एवं चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान द्वारा प्रकाशित पुस्तक "प्राणायाम एक जीवन विज्ञान" का विमोचन भी किया गया।
 
कार्यक्रम में योगाभ्यास का संपादन मानसिंह जैन ने किया। उन्होंने प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया। इन्दौर की जनता ने बड़ी संख्या में योगाभ्यास को दोहराते हुए संकल्प लिया कि वे नियमित योग का अभ्यास करेंगे। साथ ही यातायात के नियम के पालन एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। आरोग्य भारती इन्दौर महानगर के अध्यक्ष डॉ. राकेश शिवहरे ने कार्यक्रम की संकल्पना बताई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गजेन्द्र सिंह नारंग ने किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

सभी देखें

नवीनतम

Cyclone Montha से फसलें हुईं तबाह, कई पेड़ उखड़े, कई इलाकों में बिजली गुल, जानिए क्या हैं हालात

Israel-Hamas Ceasefire: ट्रंप के गाजा पीस प्लान को बड़ा झटका, बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पर दिया 'पॉवरफुल अटैक' का आदेश

Bihar Assembly Elections 2025 : तो मुझे करें गिरफ्तार, बोले प्रशांत किशोर, SIR को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

अयोध्या का विकास भव्यता, आस्था और आधुनिकता का संतुलित मॉडल बने

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

अगला लेख