Hanuman Chalisa

पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को जूतों से पीटा, वाइरल हुआ वीडियो

Webdunia
बुधवार, 6 जुलाई 2016 (12:05 IST)
खरगोन। सोशल मीडिया पर हाल ही में वाइरल हुए एक वीडियो में पुलिस का तालिबानी चेहरा एक बार फिर सामने आया है।  इस वीडियो में आरक्षक भगवान ने स्थानीय बस स्टैंड पर सो रहे एक बुजुर्ग को उठाकर उसे पीटता हुआ नजर आ रहा है।
 
दरअसल यह पूरा मामला शहर के बस स्टैंड का है, जहां अक्सर लोग आकर जमीन पर सो जाते हैं। जैसे ही आरक्षक भगवान बस स्टैंड पहुंचा तो सोए हुए लोगों को देखकर वह नाराज हो गया। अचानक उसने सोए हुए लोगों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
 
आरक्षक का पहला शिकार स्टैंड पर सो रहा एक बुजुर्ग बना। बुजुर्ग को उठाते हुए आरक्षक भगवान ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरक्षक ने वृद्ध की जूतों से भी पिटाई की। पिटाई के बाद डरा-सहमा बुजुर्ग जमीन से अपना सामान समेटते हुए चुपचाप वहां से चला गया।
 
इसके बाद भी आरक्षक का गुस्सा कम नहीं हुआ और उसने दूसरी ओर सो रहे युवक को भी जगाया और फिर उसे भी जूतों से पीटा।
 
पिटाई का ये वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिक्षक अमित सिंह ने आरक्षक को लाइन अटैच कर टीआई को जांच के आदेश दे दिए हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख