UP: अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस अधिकारी की रिवॉल्वर छीन मारी गोली

Webdunia
गुरुवार, 15 जून 2023 (14:34 IST)
नीमच। लूट के एक मामले में गिरफ्तार 3 आरोपियों ने मध्यप्रदेश से राजस्थान ले जाते समय एक पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीन ली और उसकी जांघ में गोली मारकर वे फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा सदर थाने के उपनिरीक्षक नानूराम गहलोत का उदयपुर के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
 
मध्यप्रदेश के रतलाम रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के अनुसार राजस्थान पुलिस ने डकैती के एक मामले में वांछित 3 आरोपियों- लखन बावरी, नरेन्द्र बावरी और दीपक बावरी को बुधवार को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से गिरफ्तार किया था। सिंह ने बताया कि राजस्थान पुलिस तीनों आरोपियों को जीप में लेकर बुधवार रात अपने गृहराज्य की ओर रवाना हो गई।
 
उन्होंने बताया कि जब वाहन राजस्थान की सीमा के पास नीमच शहर पुलिस थाना क्षेत्र से गुजर रहा था तो तीनों आरोपियों ने गहलोत पर काबू पा लिया और उनकी सर्विस रिवॉल्वर छीन ली। सिंह के मुताबिक आरोपियों ने अंधेरे में भागने से पहले गेहलोत की जांघ में गोली मार दी। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को फिर से गिरफ्तार करने के लिए कई पुलिस दल गठित किए गए हैं और इनकी सूचना देने वाले व्यक्ति को 30 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

सभी देखें

नवीनतम

बरसात में घर में घुस आते हैं उड़ने वाले कीड़े तो करें ये 4 आसान उपाय

बंगाल STF ने चेन्नई से संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

CSIR NET और UGC NET परीक्षा की नई तारीखों का हुआ ऐेलान, जानिए कब होगी Exam

यौन उत्पीड़न मामला : येदियुरप्पा ने पीड़िता और उसकी मां को चुप रहने के पैसे दिए, CID ने दाखिल की चार्जशीट

बिहार में ये क्‍या हो रहा, 1 और पुल ढहा, 1 सप्‍ताह में 5वीं घटना

अगला लेख
More