Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश विधानसभा से नेहरू की तस्वीर हटाने पर सियासी बवाल

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश विधानसभा से नेहरू की तस्वीर हटाने पर सियासी बवाल

विकास सिंह

, मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 (13:25 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर हटाने को लेकर सियासी बखेड़ा खड़ा हो गाया है। कांग्रेस ने इसे पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान बताते हुए आज सदन में हंगामा किया। दरअसल मध्यप्रदेश विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर हटाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगाई गई है, इसको लेकर पूरा सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है।

आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मुद्दें को सदन में  उठाया और सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदन में से नेहरू की तस्वीर हटाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भाजपा हिटलर के पद्चिन्हों पर चलकर लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा नेहरू के विचारों को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

वहीं सदन में से नेहरू की तस्वीर हटाने को लेकर प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने कहा कि पूरा मामला उनके संज्ञान में आया है और वह इसको लेकर विधानसभा के अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे।

वहीं भाजपा ने कांग्रेस की आपत्ति को सिरे से खारिज कर दिया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर लगाने पर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बाबा साहेब अंबेडकर के प्रति सम्मान और  विश्वास नहीं है इसलिए वह हंगामा कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुझे सत्ता से हटाना विपक्ष का मकसद है, PM Modi बोले, आरोपियों को क्‍यों बचा रहीं पार्टियां?