कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाने वालों को नरोत्तम मिश्रा ने दिखाया आईना

2017 की हार को लेकर अखिलेश यादव पर कसा तंज

विकास सिंह
सोमवार, 4 जनवरी 2021 (15:02 IST)
भोपाल। कोरोना महामारी से लड़ रहे देश को कोरोना वैक्सीन की सौगात मिलने के बाद अब उस पर सियासत शुरु हो गई है। वैक्सीन आने के एलान के साथ मध्यप्रदेश के सीनियर कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने प्रधानमंत्री समेत सभी मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को पहले कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की मांग कर दी है। लक्ष्मण सिंह अपने ट्वीट मे कहा कि “कोविड वैक्सीन को लेकर कई भ्रांतिया हैं।अच्छा होगा प्रधानमंत्री और सभी मुख्यमंत्री, मंत्री,वरिष्ठ अधिकारी पहले लगवा लें।सब ठीक होगा तो जनता भी लगवा लेगी”।
 
लक्ष्मण सिंह के इस  बयान के बाद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्रहित से जुड़ी हर बात पर विवाद खड़ा करना कांग्रेस की संस्कृति है। कभी ये सेना पर सवाल उठाते हैं तो कभी ईवीएम पर। कभी कोरोना वैक्सीन पर तो अब किसान आंदोलन पर। दरअसल कांग्रेस का मूल चरित्र ही सवाली और बवाली है।
उन्होंने अखिलेश यादव को पिछले विधानसभा चुनाव में हुई हार की याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा की वैक्सीन उन्हें 2017 में लगी था इसका असर 5 साल तक रहता है। अब 2022 में उन्हें फिर यही वैक्सीन लगेगा और उसका असर भी 5 साल तक रहेगा। उन्हें समझना चाहिए कि वैक्सीन राजनीति नहीं राष्ट्र का विषय है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor पर घमासान, भारतीय राजनीति में मीर जाफर और जयचंद की इंट्री

क्या है ऑपरेशन 'मीर जाफर', जिसमें हो रही है देश के गद्दारों की गिरफ्तारी, अब तक 13 गिरफ्त में

आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, पाकिस्तानी सरकार ने दिया कट्‍टरपंथी जनरल को इनाम

Airtel और Google की partnership से ग्राहकों को फायदा, Free मिलेगी यह सुविधा

क्या है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, भारत में कितने मामले, वायरस से देश में कितना खतरा, सरकार कितनी तैयार, किन बातों का आपको रखना होगा ध्यान

सभी देखें

नवीनतम

LinkedIn के शोध में हुआ खुलासा, नौकरी ढूंढ रहे दो तिहाई लोग नई भूमिका के लिए तैयार

भाजपा का दावा, TMC नेताओं ने हिंदुओं को निशाना बनाकर रची मुर्शिदाबाद हिंसा की साजिश

क्या हार का इनाम है पाकिस्तान का 'नया' फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, भारत के इन 2 फील्ड मार्शल के सामने है बौना

मानसून से मायूस हुए इंदौर के क्रिकेट प्रेमी, ग्वालियर पहुंची मध्यप्रदेश T20 लीग

जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रदेश में 1 लाख से अधिक कुओं को किया जा रहा रिचार्ज

अगला लेख