शर्मनाक! खुले आसमान के नीचे लड़की का पोस्टमार्टम

Webdunia
मंगलवार, 30 मई 2017 (13:17 IST)
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के गाडरवाड़ा में सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उस समय अपने पेशे को लज्जित कर दिया, जब एक लड़की का पोस्टमार्टम खुले आसमान के नीचे कर दिया। इतना ही डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के दौरान आड़ करना भी उचित नहीं समझा। 
 
दरअसल, गाडरवारा के महगुवांकला निवासी महेन्द्र दुबे की 14 वर्षीय बेटी आरती की रविवार शाम करंट लगने से मौत हो गई थी। उसे सिविल अस्पताल गाडरवाड़ा लाया गया था। पोस्टमार्टम के लिए रात भर उसका शव बाहर पड़ा रहा। जब इस संबंध में जानकारी इकट्‍ठी की गई तो पता चला कि मर्चुरी में गंदगी फैली है और वहां एक मरा हुआ ढोर पड़ा हुआ है, जिससे बदबू आ रही है। 
 
इसके बाद डॉक्टरों ने सोमवार सुबह अस्पताल परिसर में ही खुले मैदान में उसका पोस्टमार्टम किया। किशोरी के परिजनों ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों से कहा था कि वे धोती या साड़ी की आड़ कर बना देते हैं, जिससे शव ढंक जाएगा पर डॉक्टरों ने उनकी बात नहीं मानी और खुले में ही पोस्टमार्टम कर दिया। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी के परिजन डॉक्टरों से गिड़गिड़ाते रहे कि उसकी बेटी का पोस्टमार्टम करने के लिए कम से कम किसी कपड़े या धोती की आड़ तो बना देने लीजिए, लेकिन डॉक्टर नहीं माने और खुले में पोस्टमार्टम कर दिया। इस घटना से नाराज लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है, जिन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख