मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश के आसार

Webdunia
शनिवार, 13 जनवरी 2018 (20:11 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आने वाले एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। राज्य के शेष स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में कई दिनों से अधिकांश स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है।


भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आने वाले इंदौर और उज्जैन के अलावा भोपाल और होशंगाबाद में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। राज्य के शेष स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा।

प्रदेश में कई दिनों से अधिकांश स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासकर राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में ठंड का प्रभाव दूसरे स्थानों की अपेक्षा कुछ ज्यादा है। इस हिस्से में पिछले दिनों शीतलहर और पाला के साथ कोहरे का प्रभाव रहा। इन स्थानों पर कोहरे के छंटते ही ठंड ने असर दिखाना चालू कर दिया है।

शाम के ढलते ही सड़कें सूनी हो जाती हैं। राज्य के शेष स्थानों पर सुबह और शाम के ढलने के बाद ठंड का असर दिखाई देता है। यह स्थिति पिछले कई दिनों से चल रही है। राज्य के वनांचल और मैदानी क्षेत्र में आने वाले अनेक स्थानों पर ठंड का कहर सबसे ज्यादा पड़ा है।

पिछले दिनों मंडला, पचमढ़ी, बैतूल, रीवा, सतना और पचमढ़ी इत्यादि स्थानों पर रात्रि पहर का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन अब यहां 5 से 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने आशंका जाहिर की है कि राज्यभर में फिलहाल मौसम के रुख में कम से कम दो दिन तक बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

मौसम का मिजाज दो दिन तक ऐसा ही बना रह सकता है। कई स्थानों पर तापमान में मामूली रूप से घट-बढ़ हो सकता है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के मंडला, रीवा और नौगांव सबसे ठंडा स्थान रहा। इन तीनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सुबह हल्का कोहरा दिखाई दिया। सूरज के उदय होने के बाद कोहरा जरूर छंटा, लेकिन बीच-बीच में बादलों की लुकाछुपी होती रही। यह सिलसिला शाम के पहर तक बना रहा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

शहरी गैस कंपनियों पर कसा शिकंजा, एक समान रेट पर मिलेगी पाइपलाइन से रसोई गैस

उत्तराखंड का निवेश उत्सव एक्स पर पहले नंबर हुआ ट्रेंड, सोशल मीडिया यूसर्ज ने CM धामी को बताया कुशल प्रशासक

रांची को मिलेगी विकास की सौगात, हेमंत सोरेन ने दी दो फ्लाईओवर और सड़क को मंजूरी

जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने में सबसे बड़ी चुनौती, पाकिस्तान को लेकर क्या बोले उमर अब्दुल्ला

अगला लेख