राज्यसभा चुनाव : कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी पीपीई किट मेें वोट डालने पहुंचे

राज्यसभा चुनाव के लिए 206 विधायकों ने किया मतदान

विकास सिंह
शुक्रवार, 19 जून 2020 (14:01 IST)
भोपाल। कोरोना काल में हो रहे राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा में एक अलग ही नजारा नजर आया। कोरोना वायरस से संक्रमित कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी अपना वोट डालने के लिए पीपीई किट पहनकर विधानसभा पहुंचे। पीपीई किट पहने वोट डालने पहुंचे कांग्रेस के युवा विधायक कुणाल चौधरी ने सबसे आखिरी में अपने मत  का प्रयोग किया। कोरोना संक्रमित कांग्रेस विधायक के  वोट को अलग लिफाफे रखा गया है।  
 
एंबुलेंस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने सबसे आखिरी में अपना वोट डाला। वोट डालने  डालने के लिए पहुंचे कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने विक्ट्री का निशान भी दिखाया। सुबह 9 बजे से शुरु हुई राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान सभी 206 विधायकों ने अपने मत का प्रयोग किया। 
राज्यसभा में जीत का गणित – मध्यप्रदेश विधानसभा की कुल सदस्य संख्या 230 है वहीं कांग्रेस विधायकों के पाला बदलने के बाद इस्तीफे और दो विधायकों के निधन के चलते वर्तमान में 24 सीटें खाली है। राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए एक उम्मीदवार को 52 विधायकों के प्रथम वरीयता वाले वोट चाहिए। 
 
ऐसे में भाजपा जिनके खुद के विधायकों की सदस्य संख्या 107 है और उसको बसपा,सपा के साथ 3 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन भी है। ऐसे में अगर कोई सियासी उलटफेर नहीं हुआ तो भाजपा के दोनों उम्मीदवारों का जीतना तय है। 
 
वहीं कांग्रेस के विधायकों की संख्या 92 है और पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपना प्रथम वरीयता वाला उम्मीदवार बनाया था। पार्टी ने क्रॉस वोटिंग के डर से दिग्विजय सिंह के पक्ष में 52 की जगह 54 विधायकों के वोट कराने का फैसला किया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

अगला लेख