Biodata Maker

50 करोड़ की लागत से संवरेगा ओरछा का रामराजा सरकार मंदिर

कीर्ति राजेश चौरसिया
गुरुवार, 9 जून 2022 (19:52 IST)
ओरछा। काशी विश्वनाथ और अयोध्या के रामलला मंदिर के बाद अब बुंदेलखंड की 'अयोध्या' ओरछा का रामराजा सरकार मंदिर भी बहुत जल्द होगा। मंदिर को भव्य रूप प्रदान करने के लिए यहां पर 5 चरणों में कई विकास कार्य होंगे। करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से रामराजा सरकार मंदिर को भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
 
अयोध्या से मध्यप्रदेश के ओरछा की दूरी तकरीबन 450 किलोमीटर है, लेकिन इन दोनों ही जगहों के बीच गहरा नाता है। जिस तरह अयोध्या के कण-कण में राम हैं, ओरछा की धड़कन में भी राम विराजमान हैं। 
 
रामनवमी पर ओरछा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदिर निर्माण को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी थी। उन्होंने रामराजा मंदिर के पूर्णोद्धार को लेकर तैयार की गई विकास योजना का अवलोकन किया था। इस दौरान उन्होंने साफ कह दिया था कि मंदिर का स्वरूप भव्य और दिव्य होना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि विकास प्लान को अंतिम रूप देने से पहले स्थानीय लोगों से चर्चा कर ली जाए। 
 
इस मंदिर का प्रवेश द्वार और निकास द्वार दोनों को भव्य बनाने की योजना है। इसके साथ-साथ मंदिर में एक आपातकाल द्वार भी बनाने की योजना है। अभी भोजन प्रसाद शाला मंदिर परिसर के अंदर है। भोजन शाला को मंदिर परिसर से बाहर लाने का प्लान तैयार किया गया है।
 
गर्मी व बारिश को ध्यान में रखते हुए दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए धूप व पानी से बचने के लिए पूरे दर्शन मार्ग पर शेड का निर्माण किया जाएगा। दर्शनार्थियों को धार्मिक और पुरातत्व से जुड़ी जुढ़ी की जानकारी देने के लिए मंदिर परिसर में ही टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन सेंटर बनाया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

Assam Anti Polygamy Bill : बहुविवाह पर कड़ा कानून, इस राज्य में पारित हुआ विधेयक, 7 साल की जेल के देना होगा मुआवजा

भारत की परंपरा संतों, ऋषि-मुनियों व महापुरुषों के त्याग-बलिदान की महागाथा : योगी आदित्यनाथ

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 : मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकताओं में इंडस्ट्रियल व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार मुख्य रूप से शामिल

अन्नदाता किसानों को अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराएगी डबल इंजन सरकार

अगला लेख