हैवानियत...विदिशा में चौदह महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Webdunia
मंगलवार, 17 जुलाई 2018 (09:45 IST)
विदिशा (मध्य प्रदेश)। जिले के ताजपुरा गांव में आदिवासी समुदाय की 14 महीने की एक बच्ची के साथ उसके एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गजराज भील के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर ने बताया कि यह घटना रविवार को उस समय हुई जब आरोपी ताजपुरा गांव के लातेरी तहसील में स्थित पीड़िता के घर गया और उसके साथ खेलने के बहाने उसे अपने घर ले आया।

अधिकारी ने बताया, इसके बाद आरोपी का 13 वर्षीय बेटा बच्ची के घर यह कहते हुए आया कि बच्ची उसके घर में कंटीले तार पर गिर गई थी और उसे चोटें आई हैं। बच्ची के निजी अंग पर जख्म देखकर उसकी मां उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की बात कही। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Money Laundering Case : अतीक अहमद की पत्नी के खिलाफ ED की चार्जशीट दाखिल, करोड़ों रुपए की वसूली का आरोप

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

अगला लेख