Hanuman Chalisa

मप्र में बलात्कार की कीमत 6500, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल...

Webdunia
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (18:53 IST)
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार से पूछा है कि क्या आप बलात्कार पीड़िताओं पर दया करके 6500 रुपए देकर छुटकारा पा जाते हैं। सरकार से कोर्ट ने पूछा कि क्या वह इतनी राशि देकर पीड़िताओं पर दया-धर्म का निर्वाह कर रही है?
 
 
कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह यह जानकार स्तब्ध है कि राज्य सरकार को निर्भया फंड स्कीम के तहत सबसे ज्यादा पैसा मिलता है, लेकिन राज्य सरकार पीड़िताओं को केवल 6000-6500 रुपए बांट रही है। विदित हो कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और राज्य सरकारों के प्रयासों से यह फंड बनाया गया था।
 
सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश मदन बी लोकुर और दीपक गुप्ता की खंडपीठ ने मध्यप्रदेश सरकार के शपथ पत्र को देखते हुए कहा कि आपके (मप्र सरकार के) अनुसार आप प्रत्येक बलात्कार पीड़िता को छह हजार रुपए ही दे रहे हैं। क्या आप कोई खैरात बांट रहे हैं? आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। आप एक बलात्कार की कीमत मात्र 6500 रुपए लगाते हैं।
 
कोर्ट ने कहा कि 'मध्य प्रदेश के मामले में आंकड़े ऊटपटांग हैं। राज्य में बलात्कार पीड़ितों की संख्‍या 1951 है और उनमें से प्रत्येक को छह हजार से 6500 रुपए देकर चलता कर देते हैं। क्या यह अच्छा और प्रशंसनीय कार्य है? आखिर यह है क्या? यह तो संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।'

सम्बंधित जानकारी

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

पटना फायरिंग केस में नया मोड़! वकील ने खान सर के सरेंडर से किया इनकार, बताया क्या होगा अगला कदम?

15 लाख फॉलोअर्स वाले सेलिब्रेटी कुत्‍ते को बेचा, खरीदने वाले ने मीट बनाकर खिला दिया, सोशल मीडिया ने बताया हैवानियत

CJP Protest: जंतर-मंतर पर 'HIT' स्प्रे लेकर पहुंचा शख्स, सौरव दास के 'शाही ठाट-बाट' पर तेजिंदर बग्गा का तंज

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

LIVE: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को मिला कई युवाओं का समर्थन

अगला लेख