भाजपा के भोपाल के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र यति, ABVP कार्यकर्ता से जिला अध्यक्ष तक का सफर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 13 जनवरी 2025 (22:15 IST)
भोपाल। भाजपा मध्यप्रदेश संगठन चुनाव 2025 के अंतर्गत जिलाध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण कर प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से पार्टी की प्रदेश महामंत्री, जिला चुनाव अधिकारी व सांसद कविता पाटीदार ने भोपाल के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र यति (Ravindra Yati) की घोषणा की है।ALSO READ: भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए बनाई रणनीति, 30 सीटों पर क्यों किया फोकस
 
रवीन्द्र यति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में 1990 से 2002 तक खंडवा के जिला संगठन मंत्री, खंडवा विभाग के विभाग संगठन मंत्री एवं प्रांत सहमंत्री के पद पर पदस्थ थे। 2003 में भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष, 2011 एवं 12 में भाजपा उत्सव प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक, भोपाल ग्रामीण में जिला उपाध्यक्ष एवं 2003 से लगातार मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य एवं वर्तमान में जिला महामंत्री के पद पर पदस्थ हैं।ALSO READ: दिल्ली से चुनाव लड़ सकती हैं स्मृति ईरानी, क्या भाजपा चलने वाली है महिला मुख्यमंत्री का दांव
 
यति भोपाल की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था कोलार हिन्दू उत्सव समिति में सचिव एवं कोलार व्यापारी महासंघ एवं सरदार वल्लभभाई पटेल धार्मिक महोत्सव समिति के संस्थापक भी हैं। रवीन्द्र यति जनप्रतिनिधि के रूप में 2007 से लगातार नगर पालिका में पार्षद हैं। वर्तमान में नगर निगम भोपाल में महापौर सदस्य एवं एमबीएम महाविद्यालय की जनभागीदारी में अध्यक्ष हैं। 
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

Iran-Israel Conflict : इजराइल पर बड़े हमले की तैयारी में ईरान, लाइव टीवी शो के दौरान गिरे बम, युद्ध हुआ भयानक

तमिलनाडु के ADGP गिरफ्तार, जानिए क्‍या है मामला...

पहलगाम आतंकी हमले की FATF ने की कड़ी निंदा, जल्‍द जारी करेगा आतंकी फंडिंग पर रिपोर्ट

Ladli Bahna Yojana : लाडली बहनों को CM मोहन यादव का तोहफा, अब रक्षाबंधन पर मिलेंगे इतने रुपए

राजा रघुवंशी हत्या मामले में प्रेम त्रिकोण या कुछ और... मेघालय के DGP बोले- इस एंगल से भी हो रही जांच

अगला लेख