Bhojshala: भोजशाला की खुदाई में निकले खंडित पाषाण स्तंभों के अवशेष, ASI सर्वे जारी

3 दीवारें आपस में जुड़ी हुई मिलीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 10 मई 2024 (09:13 IST)
Bhojshala Dhar: धार के भोजशाला (Bhojshala) में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का सर्वे के 49वें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान खुदाई में कुछ खंडित पाषाण स्तंभों के अवशेष मिले हैं। एएसआई द्वारा भोजशाला के बाहरी परिसर में दक्षिण व पश्चिम की दीवार के पास से मिट्टी हटाने का कार्य जारी रहा। यहां दोपहर बाद उत्तर दिशा में खुदाई शुरू की गई थी।

ALSO READ: कब लौटेगी वासंती बहार भोजशाला में?
 
3 दीवारें आपस में जुड़ी हुई मिलीं : गुरुवार को भोजशाला के भीतरी भाग में 3 दीवारें आपस में जुड़ी हुई मिली थीं। इनमें 2 दीवारें पूर्व से पश्चिम व 1 दीवार उत्तर से दक्षिण की ओर जा रही है। गुरुवार को यहां 10 फीट तक खुदाई हुई। इतनी गहराई तक भी दीवार दिखाई दे रही है। इससे लग रहा है कि दीवार और भी अधिक गहराई तक हो सकती है। यह दीवार ईंटों की बनी हुई बताई जा रही है।

ALSO READ: Dhar: एएसआई सर्वेक्षण के दौरान भोजशाला में हिन्दुओं ने की पूजा अर्चना
 
भूकंपरोधी दीवार के तौर पर बनाई गई होगी : माना जा रहा है यह भूकंपरोधी दीवार के तौर पर बनाई गई होगी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। गुरुवार सुबह 8 बजे एएसआई की टीम ने भोजशाला में प्रवेश किया। गर्भगृह में टीम द्वारा स्तंभों की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई। इधर बाहरी परिसर में खुदाई जारी रही।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख