Hanuman Chalisa

इंदौर में रेसीडेंसी कोठी का बदला नाम, नगर निगम के फैसले पर भड़की कांग्रेस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 (23:48 IST)
Indore MP News : ब्रितानी राज के खिलाफ 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों के शौर्य की साक्षी रही इंदौर स्थित ‘रेसीडेंसी’ कोठी का नाम मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखे जाने के नगर निगम के फैसले को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है।
 
शहर की एक सामाजिक संस्था ने करीब 200 साल पुरानी इमारत का नाम इंदौर के पूर्व होलकर राजवंश की शासक देवी अहिल्याबाई के नाम पर रखने की मांग की है। चश्मदीदों ने बताया कि संस्था के लोगों ने इस ऐतिहासिक इमारत के मुख्य द्वार के बाहर सोमवार को देवी अहिल्या बाई कोठी का बैनर टांग दिया।
ALSO READ: इंदौर पहुंची इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस, जानिए किन रूट्स पर दौड़ेगी...
‘पुण्यश्लोक’ संस्था के प्रमुख जतिन थोरात ने कहा, हम छत्रपति शिवाजी महाराज का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन इस साल देशभर में देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती मनाई जा रही है। लिहाजा नगर निगम से हमारी मांग है कि रेसीडेंसी कोठी का नाम देवी अहिल्याबाई होलकर विश्राम गृह रखा जाए।
 
उन्होंने कहा कि उनकी संस्था अपनी मांग के संबंध में नगर निगम प्रशासन को औपचारिक ज्ञापन सौंपेगी और इस पर प्रतिक्रिया के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि ‘रेसीडेंसी’ कोठी का नाम बदलकर शिवाजी कोठी करने का फैसला शहर के लोगों के सुझावों के आधार पर महापौर परिषद (एमआईसी) की सर्वसम्मति से किया गया है।
ALSO READ: इंदौर में सामुदायिक कैमरा निगरानी प्रणाली को हरी झंडी
‘रेसीडेंसी’ कोठी, इंदौर की प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। शहर आने वाली विशिष्ट और अति विशिष्ट हस्तियों को ‘रेसीडेंसी’ कोठी में ठहराया जाता है। इस इमारत में अहम सरकारी बैठकें भी आयोजित की जाती हैं। इतिहासकार जफर अंसारी ने बताया कि ‘रेसीडेंसी’ कोठी का निर्माण ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1820 में शुरू किया था और इसमें रहने वाले अंग्रेज अफसर समूचे मध्य भारत की रियासतों को नियंत्रित करते थे।
 
उन्होंने बताया, क्रांतिकारी सआदत खान और उनके सशस्त्र साथियों ने एक जुलाई 1857 को रेसीडेंसी कोठी पर भीषण हमला करके इसके प्रवेश द्वार को ध्वस्त कर दिया था और इस इमारत पर नियंत्रण हासिल कर लिया था। क्रांतिकारियों ने रेसीडेंसी कोठी पर लगे ईस्ट इंडिया कंपनी के झंडे को उतारकर इस पर तत्कालीन होलकर रियासत का ध्वज फहरा दिया था।
ALSO READ: इंदौर मनमाड़ रेल लाइन को मंजूरी, घटेगी मुंबई की दूरी, सस्ता होगा सफर
अंसारी ने बताया कि खान को 1874 में तत्कालीन राजपूताना (मौजूदा राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि अंग्रेज शासकों ने खान के खिलाफ मुकदमा चलाकर उन्हें ‘रेसीडेंसी’ कोठी परिसर के पेड़ पर एक अक्टूबर 1874 को फांसी के फंदे से लटका कर मृत्युदंड दिया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल की चालाकी या अमेरिका की मजबूरी? ईरान के खिलाफ जंग में US के खत्म हुए आधुनिक मिसाइल इंटरसेप्टर!

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

Top News 22 May: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद; इजराइल को बचाने के चक्कर में खाली हुआ अमेरिका का मिसाइल भंडार

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

अगला लेख