मप्र के नए पुलिस महानिदेशक बने ॠषि शुक्ला

Webdunia
गुरुवार, 30 जून 2016 (23:23 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के नव पदस्थ पुलिस महानिदेशक ॠषि शुक्ला ने आज शाम यहां प्रदेश के पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। सेवानिवृत्‍त पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर समस्त मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
पुलिस महानिदेशक शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व पुलिस मुख्यालय परिसर में सलामी गार्ड का निरीक्षण किया। सलामी गार्ड ने नव पदस्थ पुलिस महानिदेशक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शुक्ला 1983 बैच के अधिकारी हैं।
 
शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपरा रही है और मैं इसे बनाएं रखने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि उन्हें अधिकारियों की एक अच्छी टीम मिली है जिसने सिंहस्थ जैसे विशाल आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इसमें मध्यप्रदेश पुलिस के जनता के साथ मित्रवत व्यवहार की हर जगह सराहना हुई है।
 
उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में प्रदेश पुलिस में 30,000 बल और आधुनिक संसाधन बढ़े हैं। डॉयल 100 सेवा से पुलिस के प्रति जनता में विश्वास बढ़ा है।
 
शुक्ला ने कहा के समाज में हो रहे नए-नए अपराधों के साथ पुलिस की चुनौतियां भी बड़ी हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में नक्सलवाद को रोका गया है इसके साथ ही प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द भी बना है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि पुलिसबल और संसाधनों का सुसंगत तरीके से इस्तेमाल हो।
 
उन्होंने पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा पुलिसकर्मियों के लिए जिस प्रकार के मकान बना रहे हैं उससे उनके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आने की उम्मीद है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

महाकुंभ में 62 करोड़ की एंट्री, CM योगी बोले दुर्लभतम घटना

सुरंग में फंसी 8 जिंदगियां, तेलंगाना CM से क्या बोले राहुल गांधी?

सोने ने 50 दिन में दिया 11 प्रतिशत रिटर्न, नए निवेशकों को क्या है एक्सपर्ट्स की चेतावनी?

मन की बात में पीएम मोदी ने बताया, मोटापे से कैसे बचें?

मेलोनी ने किया ट्रंप का समर्थन, इस तरह किया पीएम मोदी को याद

सभी देखें

नवीनतम

RSS प्रमुख भागवत की स्वयंसेवकों से अपील, सभी समूहों के बीच मैत्री को बढ़ावा दें

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे विमान को बम की धमकी, फ्लाइट को रोम की ओर किया डायवर्ट

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का आरोप, खजाना खाली छोड़कर गई AAP सरकार

श्रीलंकाई नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, तमिलनाडु के CM स्टालिन ने केंद्र से की यह अपील

PM मोदी बोले- धार्मिक मान्यताओं का मजाक उड़ाते हैं गुलाम मानसिकता वाले लोग

अगला लेख