देशद्रोह के मुकदमे में नागौरी समेत 10 सिमी कार्यकर्ताओं की पेशी

Webdunia
सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (21:01 IST)
इंदौर। देशद्रोह के मुकदमे की सुनवाई के दौरान सिमी सरगना सफदर हुसैन नागौरी समेत इस प्रतिबंधित संगठन के 10 कार्यकर्ता आज यहां एक विशेष अदालत में पेश हुए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नागौरी, आमिल परवेज, शिबली, कमरूद्दीन, शाहदुली, कामरान, अंसार, अहमद बेग और यासीन को अहमदाबाद की एक जेल से इंदौर लाया गया और विशेष अपर सत्र न्यायाधीश बीके पालोदा के सामने पेश किया गया। मामले में जमानत पर छूटा सिमी कार्यकर्ता मुनरोज भी अदालत में हाजिर हुआ।

 
वर्ष 2008 में इंदौर से गिरफ्तार सिमी कार्यकर्ताओं के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और गैर कानूनी गतिविधियां निरोधक अधिनियम की संबद्ध धाराओं के साथ भारतीय दंड विधान की धारा 122 (देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश), धारा 124. क (देशद्रोह) और धारा 153.ख (राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले लांछन और भाषण) के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है।
 
सरकारी वकील विमल मिश्रा ने बताया कि ‘मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन के गवाह के रूप में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अजय कैथवास अदालत में हाजिर हुए। उन्होंने सिमी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और उनसे हथियार और अन्य वस्तुएं जब्त करने के आठ साल पुराने घटनाक्रम के बारे में बयान दर्ज कराया।’ 
 
नागौरी और सिमी के अन्य कार्यकर्ताओं को इंदौर से 26 और 27 मार्च 2008 की दरम्यानी रात पिस्तौलों, कारतूसों, नकाबों और कथित भड़काउ साहित्य के साथ गिरफ्तार किया गया था। इनकी निशानदेही पर घातक विस्फोटक भी बरामद किए गए थे।  (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर CM योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये सख्‍त निर्देश...

Rajasthan : फ्रांसीसी महिला से दुष्कर्म, कास्टिंग कंपनी का मालिक है आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi : रोहिणी में बहुमंजिला इमारत में आग, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Dharamshala Flood: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना, 2 के मिले शव

सेबी ने बीएसई पर लगाया 25 लाख का जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख